शेखपुरा : आधार में छेड़छाड़ कर 54 लोगों के खातों से निकाले 34 लाख, मैनेजर व बैंक कर्मचारी हो चुके हैं सस्पेंड

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Nov 2018 9:02 AM

विज्ञापन

बैंक के कर्मियों की मिलीभगत से हुई गड़बड़ी शेखपुरा : बैंक के कर्मचारियों की मिलीभगत से 54 लोगों के खाताें से 34 लाख का गबन कर लिया गया. मामला बिहार ग्रामीण बैंक के कैथवां शाखा से जुड़ा है. इस संबंध में शेखपुरा आदर्श थाने में बुधवार की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. सिरारी ओपी प्रभारी […]

विज्ञापन
बैंक के कर्मियों की मिलीभगत से हुई गड़बड़ी
शेखपुरा : बैंक के कर्मचारियों की मिलीभगत से 54 लोगों के खाताें से 34 लाख का गबन कर लिया गया. मामला बिहार ग्रामीण बैंक के कैथवां शाखा से जुड़ा है. इस संबंध में शेखपुरा आदर्श थाने में बुधवार की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. सिरारी ओपी प्रभारी अनिल साव ने बताया कि कैथवांग्रामीण बैंक में तत्कालीन ब्रांच मैनेजर प्रकाश प्रसाद, बैंककर्मी अमित कुमार और बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक विकास औलिया की मिलीभगत से दूसरे के खातों में दूसरे व्यक्ति का आधार कार्ड लिंक कर दिया गया और आधार कार्ड मेंअंगूठा लगाकर इस पैसे का गबन कर लिया गया.
इस मामले को पुलिस तक पहुंचानेवाला अधिकतर लोगों के फिक्स डिपोजिट खाते से पैसे उड़ाये गये हैं. सिरारी ओपी भवन की बगल में संचालित बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र से यह खेल किया गया है. ग्राहक सेवा केंद्र को आधार कार्ड के मोबाइल नंबर सहित अन्य छोटे-मोटे सुधार करने का अधिकार दिया गया था. इसका फायदा उठाते हुए संचालक ने दूसरे ग्राहकों के आधार नंबर में अपनी इच्छानुसार मोबाइल नंबर जोड़ने और हटाने का काम किया.
ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक ने गलत तरीके से लिंक कराया आधार
मैनेजर व बैंक कर्मचारी हो चुके हैं सस्पेंड
बिहार ग्रामीण बैंक से जुड़े 54 बैंक खाताें से राशि निकासी का मामला तीन माह पहले आया था. यह मामला बिहार ग्रामीण बैंक के मुख्यालय, बेगूसराय में मिला था.
इस मामले में जहानाबाद के मखदुमपुर थाने के नेडा गांव निवासी मैनेजर प्रकाश प्रसाद और नालंदा जिले के बिहारशरीफ नगर क्षेत्र के कागजी मोहल्ला निवासी बैंककर्मी अमित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था. बैंक के अंदरूनी निगरानी विभाग ने जांच के बाद बुधवार को प्राथमिकी दर्ज करायी है.
इधर,थाने के मालखाने से 4.40 लाख गायब
गोपालगंज : गोपालगंज के नगर थाने के मालखाने से चार लाख 40 हजार रुपये गायब हो गये हैं. इसका खुलासा तब हुआ जब अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय की कोर्ट ने जब्त रुपये को रिलीज करने का आदेश जारी किया. वैसे कोर्ट के समक्ष नगर थाने की तरफ से दिये गये जवाब में पूरा मामला तत्कालीन प्रभारी थानाध्यक्ष के माथे मढ़ा गया है.
दरअसल चार अक्टूबर, 2012 को नगर थाने के सिनेमा रोड स्थित मुन्ना प्रसाद के घर पर शराब के धंधे की सूचना पर तत्कालीन प्रभारी थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की थी. छापेमारी में पुलिस ने शराब के साथ चार लाख 40 हजार रुपये बरामद किये थे. शैलेंद्र कुमार द्वारा नगर थाने में केस दर्ज करते हुए रुपये की जब्ती सूची बनायी गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन