14 साल के बजाय 17 साल तक सजा भुगतने वाला जेल में है बंद
Updated at : 19 Jan 2018 4:39 AM (IST)
विज्ञापन

पीड़ितों की गुहार पर एसपी को दिया निर्देश बरबीघा : किसी अपराधिक मामले में अदालत द्वारा 14 साल की सजा मुकर्रर किये जाने के बाद 17 सालों से बंद ललन सिंह के परिजनों द्वारा गुरुवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के जनता दरबार में उपस्थित होकर गुहार लगायी गयी. गिरिराज सिंह ने कुटोत गांव निवासी […]
विज्ञापन
पीड़ितों की गुहार पर एसपी को दिया निर्देश
बरबीघा : किसी अपराधिक मामले में अदालत द्वारा 14 साल की सजा मुकर्रर किये जाने के बाद 17 सालों से बंद ललन सिंह के परिजनों द्वारा गुरुवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के जनता दरबार में उपस्थित होकर गुहार लगायी गयी. गिरिराज सिंह ने कुटोत गांव निवासी ललन सिंह के पिता सच्चिदानंद सिंह व उनके रोते-बिलखते परिजनों की बात सुनकर पुलिस कप्तान राजेंद्र कुमार भील को इस मामले को शीघ्र निपटाने का निर्देश दिया. सच्चिदानंद सिंह के द्वारा बताया गया कि ललन सिंह को 14 साल की सजा दी गई थी. परंतु पुलिस कप्तान के द्वारा विभागीय रिपोर्ट नहीं सौंपने के कारण उनका बेटा ललन सिंह 17 वर्षों से बक्सर जेल में बंद है. एसपी राजेंद्र कुमार भील के द्वारा यथाशीघ्र मामले के शीघ्र निष्पादन का आश्वासन दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




