आरटीपीएस काउंटर पर हंगामा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Dec 2017 3:59 AM

विज्ञापन

शेखपुरा : सदर प्रखंड के आरटीपीएस काउंटर पर गुरुवार को कर्मियों द्वारा नजराना वसूली के खिलाफ आवेदकों ने जमकर हंगामा किया. आवेदकों ने कर्मियों पर सौ रुपये लेकर बिना कतार के ही आवेदन जमा कर लेने का आरोप लगाया. आक्रोशितों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से जाति, आवासीय प्रमाणपत्र बनाने को लेकर आरटीपीएस काउंटर […]

विज्ञापन

शेखपुरा : सदर प्रखंड के आरटीपीएस काउंटर पर गुरुवार को कर्मियों द्वारा नजराना वसूली के खिलाफ आवेदकों ने जमकर हंगामा किया. आवेदकों ने कर्मियों पर सौ रुपये लेकर बिना कतार के ही आवेदन जमा कर लेने का आरोप लगाया.

आक्रोशितों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से जाति, आवासीय प्रमाणपत्र बनाने को लेकर आरटीपीएस काउंटर पर भीड़ लग रही है. इससे दिन भर कतार में लगे रहने के बाद भी आवेदन जमा नहीं हो पा रहा है, जबकि सौ रुपये देने वालों को बैक डोर से आवेदन लिया जा रहा है. आवेदकों ने कर्मियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए सीओ से कार्रवाई की मांग की. आवेदक हरिश्चंद्र, सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बैक डोर से आवेदन लेने का विरोध करने के बाद भी कर्मियों ने कतार में खड़े लोगों को नजर अंदाज किया. आवेदकों के हंगामे से करीब आधा घंटा तक कामकाज बाधित रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन