छापेमारी में छह शराबी गिरफ्तार

शेखपुरा : जिले में शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के लिए उत्पाद और पुलिस विभाग की सारी सक्रियता के बाद भी पचना हट्टी में अवैध शराब चुलाने का कारोबार बदस्तूर जारी है. शुक्रवार को सूचना पर छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम ने जहां पचना हड्डी के पहाड़ी तलहट्टीयों में 20 लीटर शराब […]
शेखपुरा : जिले में शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के लिए उत्पाद और पुलिस विभाग की सारी सक्रियता के बाद भी पचना हट्टी में अवैध शराब चुलाने का कारोबार बदस्तूर जारी है. शुक्रवार को सूचना पर छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम ने जहां पचना हड्डी के पहाड़ी तलहट्टीयों में 20 लीटर शराब और डेढ़ सौ किलो महुआ बरामद किया. हालांकि इस छापेमारी में मौके से कारोबारी उत्पाद टीम को देखते ही फरार हो गये. विभागीय सूत्रों के मुताबिक छापेमारी के दौरान उत्पाद की टीम ने गिरिहिंडा से गिलानी चौधरी, राजू चौधरी, प्रकाश यादव, राम तेजन पासवान एवं हसनगंज रोड से जनक देव प्रसाद, बबलू प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




