जिले में बालू का अवैध खनन जारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Nov 2017 7:07 AM
शेखपुरा : जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत देवले गांव के पांडेय जागीर खंधा में पिछले सात -आठ माह से बालू का अवैध उत्खनन थमने का नाम नहीं ले रहा है. अवैध बालू के उत्खनन में आये दिन वर्चस्व को लेकर तनाव की स्थिति भी बनी रहती है. इस कारोबार से जुड़े बालू माफियाओं की दबंगई […]
शेखपुरा : जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत देवले गांव के पांडेय जागीर खंधा में पिछले सात -आठ माह से बालू का अवैध उत्खनन थमने का नाम नहीं ले रहा है. अवैध बालू के उत्खनन में आये दिन वर्चस्व को लेकर तनाव की स्थिति भी बनी रहती है. इस कारोबार से जुड़े बालू माफियाओं की दबंगई से स्थानीय किसानों को भी भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल देवले गांव के पश्चिम छोर से होकर गुजरने वाले कलयुगवा नदी से यह बालू निकासी का कारोबार जारी है.
बालू के अवैध कारोबार में सामान्य तौर पर प्रतिदिन 15 से 20 ट्रैक्टर बालू का उठाव कर माफियाओं के द्वारा प्रतिदिन लाखों रुपये की कमाई की जा रही है. इन माफियाओं के द्वारा शेखपुरा के साथ-साथ नालंदा, पटना, नवादा एवं जमुई के सीमावर्ती इलाकों में बालू की आपूर्ति की जाती है. अवैध बालू के इस कारोबार में ग्रामीणों की माने तो अब तक एक बार भी बड़ी कार्रवाई नहीं हो पाना सीमावर्ती पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध बतायी जा रही है.
हालांकि तीन दिन पूर्व परिवहन विभाग के वाहन जांच के दौरान बालू से लदा ट्रैक्टर को जब्त कर पुलिस ने कार्रवाई की थी. बालू के अवैध उत्खनन के कारोबार में ज्यादातर शेखपुरा-शाहपुर, शेखपुरा- शेखोपुरसराय, बरबीघा वारसलीगंज सड़क मार्ग के रास्ते अपने काले कारनामों को अंजाम दे रहे हैं. प्रतिदिन लाखों रुपये के इस काले कारोबार में किसानों के रैयती जमीन से भी बालू की खुदाई कर फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया गया है. जिसके कारण स्थानीय कृषकों में भी भारी आक्रोश है.बालू माफियाओं के द्वारा किये जा रहे हैं, अवैध कारोबार में जहां स्थानीय पुलिस को भनक तक नहीं होने की बात सामने आयी है. वहीं दूसरी और जिला स्तर पर भी अधिकारियों की कार्रवाई से बचने के लिए माफिया बड़े ही बारीकी से सभी दिशाओं में अपनी निगाहें बनाये रखते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










