ePaper

शौचालय निर्माण का लिया गया जायजा

Updated at : 25 Nov 2017 4:34 AM (IST)
विज्ञापन
शौचालय निर्माण का लिया गया जायजा

शेखपुरा : जिले में ओडीएफ के लिए जिलाधिकारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे मुहिम को नगर परिषद में हर घर दस्तक के जरिए चार चांद लगाए जा रहा है. नगर परिषद के सभी 27 वार्डों में ओडीएफ की सफलता को लेकर 2549 शौचालय निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था. जिसमें अब […]

विज्ञापन

शेखपुरा : जिले में ओडीएफ के लिए जिलाधिकारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे मुहिम को नगर परिषद में हर घर दस्तक के जरिए चार चांद लगाए जा रहा है. नगर परिषद के सभी 27 वार्डों में ओडीएफ की सफलता को लेकर 2549 शौचालय निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था. जिसमें अब तक 16 सौ शौचालय निर्माण के कगार पर है.

शेष शौचालयों के निर्माण की प्रक्रिया शुरु कर दी गयी है. नगर परिषद शेखपुरा को ओडीएफ घोषित कराने के लिए कमर कस चुके कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार एवं पार्षदों ने अब तक पांच वार्डों में हर घर दस्तक का अभियान चलाया है. इस अभियान के तहत गठित की जाने वाली टीम वार्ड वार हर घर तक पहुंच कर शौचालय के स्थितियों का जायजा लेते हैं.

जहां भूमि रहते हुए शौचालय नहीं होता है, उस घर के लाभुको को मौके पर ही शौचालय निर्माण का वर्क आर्डर उपलब्ध करा दिया जाता है. नगर परिषद के इस अभियान से लोगों के अंदर शौचालय निर्माण और खुले में शौच से मुक्ति को लेकर चेतना जागने लगी है.

3.38 करोड़ की लागत से बनेंगे 44 सामुदायिक शौचालय: नगर परिषद शेखपुरा को ओडीएफ घोषित कराने की दिशा में वंचित परिवारों के लिए सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जाएगा. इसको लेकर स्वीकृति के लिए विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है. इस बाबत नगर कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि नगर परिषद के सभी 27 वार्डों में 44 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा. 12 सीट का यह एक अत्याधुनिक सामुदायिक शौचालय 7.68 लाख की लागत से होंगे. इसके लिए तीन करोड़ 38 लाख रुपए की योजना का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए विभाग को भेजा गया है. प्रशासनिक स्वीकृति के बाद योजना को धरातल पर उतारा जाएगा.
भूमिहीनों के समक्ष लगेगा मोबाइल टॉयलेट: नगर परिषद के भूमिहीन परिवारों के लिए मोबाइल टॉयलेट का निर्माण कराया जाएगा. नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि वैसे परिवार जो किसी प्रकार छोटे भवनों में निवास कर रहे. परिवार जिनके घर के अंदर शौचालय निर्माण के लिए जमीन नहीं हो. वैसे परिवारों को मोबाइल टॉयलेट से लाभांवित किया जाएगा. उन्होंने बताया कि हर हाल में खुले में शौच की व्यवस्था से नगर वासियों को मुक्ति दिला कर सामाजिक बदलाव की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे. इस मोबाइल टॉयलेट के लिए फिलहाल 200 लाभुकों का प्रस्ताव विभाग को भेजा गया है. इसे धरातल पर क्रियांवित करने के बाद अगर जरुरत पड़ी तो संख्या में वृद्धि भी की जाएगी.
दो सौ लोगों को दरवाजे पर मिला शौचालय निर्माण का वर्क आर्डर: ओडीएफ के लिए नगर परिषद के द्वारा चलाए जा रहे हर घर दस्तक कार्यक्रम के तहत अब तक 200 लोगों को शौचालय निर्माण का वर्क आर्डर दिया जा चुका है. इस अभियान के तहत अब तक वार्ड संख्या 9, 16, 22, 24 एवं 25 ने लोगों को खुले में शौच से मुक्ति के लिए जागरुक किया गया. इस अभियान के साथ नगर परिषद ने नवंबर माह तक हर घर दस्तक कार्यक्रम को पूरा कर लेने का लक्ष्य निर्धारित किया है. विशेष मुहीम में नगर परिषद के अधिकारी, कर्मी, वार्ड पार्षद से लेकर विकास मित्र एवं स्वच्छता कर्मी अहम भूमिका निभा रहे हैं.
क्या कहते हैं अधिकारी
नगर परिषद को खुले में शौच से मुक्ति दिलाने की दिशा में जागरुकता से लेकर शौचालय निर्माण को लेकर युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है. शौचालय निर्माण के बाद लाभुकों को अनुदान राशि का भी भुगतान किया जा रहा है. ओडीएफ की सफलता को लेकर 44 सामुदायिक शौचालय एवं दो सौ मोबाइल टॉयलेट का भी निर्माण किया जाएगा.
सुनील कुमार, कार्यपालक अधिकारी नगर परिषद, शेखपुरा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन