ePaper

रंका पहाड़ी में अवैध खनन को लेकर गोलीबारी

Updated at : 26 Aug 2017 6:01 AM (IST)
विज्ञापन
रंका पहाड़ी में अवैध खनन को लेकर गोलीबारी

अरियरी : थाना क्षेत्र के रंका पहाड़ी में अवैध उत्खनन को लेकर हुई वर्चस्व की लड़ाई में दो गुटों के बीच जम कर विवाद हुआ. इस घटना में करीब आधा दर्जन चक्र फायरिंग की भी सूचना है. घटना शुक्रवार की अहले सुबह की है. इस दौरान विवाद का कारण पहाड़ी भूखंड में अवैध उत्खनन को […]

विज्ञापन

अरियरी : थाना क्षेत्र के रंका पहाड़ी में अवैध उत्खनन को लेकर हुई वर्चस्व की लड़ाई में दो गुटों के बीच जम कर विवाद हुआ. इस घटना में करीब आधा दर्जन चक्र फायरिंग की भी सूचना है. घटना शुक्रवार की अहले सुबह की है. इस दौरान विवाद का कारण पहाड़ी भूखंड में अवैध उत्खनन को लेकर सीमा विवाद बताया गया है.

इस घटना को लेकर दहशत में रह रहे ग्रामीण भी सुबह अपने घरों से निकलना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं. इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि रौंदी गांव पहाड़ी भूखंड में सालों भर अवैध उत्खनन जारी रहता है. हालांकि उत्खनन का दायरा कम होने के कारण इसमें कारोबारी पर प्रशासनिक अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है. इस अवैध उत्खनन में स्थानीय पुलिस की भूमिका संदिग्ध है. दरअसल अवैध उत्खनन के इस कारोबार में कई लोग शामिल है. प्रतिदिन चार से पांच ट्रेलर गिट्टी की निकासी की जाती है. पहाड़ी भूखंड में मोरम का अंश होने के कारण यहां शबल का उपयोग कर पत्थर की खुदाई की जाती है.

रात के अंधेरे में पत्थर निकाल कर उसे ठिकाने लगाया जाता है. इसके बाद मजदूरों के माध्यम से गिट्टी तोड़ा जाता है. इसी कड़ी में गांव के दो पक्षों के बीच वर्चस्व को लेकर गोलीबारी की घटना घटी. इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. पहाड़ी भूखंड में अवैध पत्थर उत्खनन को लेकर दो गुटों के बीच नोक-झोंक और गोलीबारी के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गयी है. इस घटना में थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि किसी भी पक्ष के द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं कराया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन