बिहार के दो जिलों में शुरू होगा बुलडोजर एक्शन, 48 घंटे की डेडलाइन, जमीन खाली कराएगी पुलिस
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 05 Jan 2026 9:35 PM
AI फोटो
Bihar Bulldozer Action: छपरा और शेखपुरा में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. छपरा में खनुआ नाला और डबल डेकर निर्माण में बाधक अवैध निर्माण हटेंगे. शेखपुरा में बड़ी संगत पुल से 6 जनवरी को कब्जा हटाया जाएगा.
Bihar Bulldozer Action: बिहार के छपरा और शेखपुरा जिलों में स्थानीय प्रशासन ने विकास परियोजनाओं में बाधा बन रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. सारण के डीएम वैभव श्रीवास्तव ने सोमवार को एक बैठक में कई कड़े निर्देश जारी किए. शेखपुरा में एक पुल से अतिक्रमण हटाने की तारीख तय कर दी गई है.
सारण में बायोमेट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य, अतिक्रमण हटाने के निर्देश
छपरा में डीएम वैभव श्रीवास्तव ने सभी सरकारी कार्यालयों को अंतिम चेतावनी देते हुए बायोमेट्रिक अटेंडेंस प्रणाली को तुरंत चालू करने का आदेश दिया है. अब सरकारी कर्मचारियों का वेतन और मानदेय इसी हाजिरी के आधार पर मिलेगा. पंचायत सरकार भवनों में भी इस प्रणाली को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं. डीएम खुद इसकी रोज समीक्षा करेंगे.
जनशिकायतों से जुड़े आवेदनों का निपटारा तय समय पर करने को कहा गया है. विभाग से आने वाले पत्रों को 48 घंटे के भीतर फाइल में प्रस्तुत करना होगा. राशन कार्ड बनाने के सभी लंबित आवेदनों को एक सप्ताह के अंदर निपटाने का निर्देश सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को दिया गया है. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि खनुआ नाला और डबल डेकर पुल के निर्माण कार्य में रुकावट बन रहे सभी अतिक्रमणों को प्राथमिकता के आधार पर हटाने का निर्देश दिया गया है, ताकि ये महत्वपूर्ण परियोजनाएं समय पर पूरी हो सकें.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
शेखपुरा में अतिक्रमण हटेगा, पुलिस बल तैनात
शेखपुरा जिले में नगर क्षेत्र के बड़ी संगत पुल पर से अतिक्रमण हटाने के लिए 6 जनवरी की तारीख तय की गई है. अंचलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र लिखकर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने की मांग की है, ताकि अतिक्रमण हटाने के दौरान कोई कानून-व्यवस्था की समस्या न हो.
इस पुल के पास करीब 28 डिसमिल सरकारी जमीन पर कई लोगों ने घर बना लिए हैं. स्थानीय निवासी पूनम देवी ने इस संबंध में जिलाधिकारी को शिकायत दी थी, जिसके बाद जांच में अतिक्रमण की पुष्टि हुई.
पहले भी अतिक्रमण हटाने की कोशिशें हुई थीं, लेकिन इस बार प्रशासन इसे लेकर गंभीर दिख रहा है. यह कार्रवाई लंबे समय से लंबित थी और अब स्थानीय लोगों की निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि अतिक्रमण हटाने की यह कार्रवाई सफल होती है या नहीं.
इसे भी पढ़ें: बिहार के दो जिलों में 6 से 8 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल, डीएम ने जारी किया आदेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










