कानू टोला में सुनसान घर में लाखों के जेवरात की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Published by : Dipankar Shriwastaw Updated At : 20 Feb 2026 6:30 PM

विज्ञापन

कानू टोला में सुनसान घर में लाखों के जेवरात की चोरी,

विज्ञापन

पीड़ित ने चार व्यक्ति पर घटना को अंजाम देने की जतायी आशंका स्वजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल सिमरी बख्तियारपुर. बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के कानू टोला स्थित वार्ड संख्या 28 में गुरुवार देर रात चोरों ने सुनसान घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये मूल्य के जेवरात की चोरी कर ली. घटना की जानकारी गृहस्वामी को शुक्रवार सुबह घर लौटने पर हुई. चोरी का पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया. पीड़ित गृहस्वामी कानू टोला निवासी उमाशंकर साह ने बख्तियारपुर थाना में आवेदन देकर चार लोगों पर घटना को अंजाम देने की आशंका जताई है तथा निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है. आवेदन के अनुसार परिवार के सभी सदस्य गुरुवार को चिरैया थाना क्षेत्र स्थित अपने पैतृक गांव कटघरा में एक धार्मिक आयोजन में शामिल होने गए थे. इसी दौरान चोरों ने सुनसान घर का फायदा उठाया और दीवार फांदकर अंदर प्रवेश कर गए. इसके बाद कमरे का ताला तोड़कर बक्सा खोल लिया और उसमें रखे लाखों रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गये. चोरी गयै जेवरात में दो टीका, दो नथिया, दो झुमका, पांच जोड़ी पायल, तीन कंगन, तीन चेन, छह अंगूठी समेत अन्य आभूषण शामिल है. पीड़ित ने चोरी गए सामान की कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई है. इधर घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की छानबीन में जुटी है. पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन