ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी घायल

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन

मढ़ौरा के दक्षिणी रेलवे ढाला के समीप बुधवार की देर शाम ट्रेन की चपेट में आने से एक 14-15 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गयी.

विज्ञापन

मढ़ौरा. मढ़ौरा के दक्षिणी रेलवे ढाला के समीप बुधवार की देर शाम ट्रेन की चपेट में आने से एक 14-15 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गयी. स्थानीय लोगों की तत्परता से उसे मढ़ौरा रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों और अस्पताल पहुँचे लोगों के अनुसार, घटना बुधवार शाम करीब सात बजे की है. बताया जा रहा है कि पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन के गुजरने के बाद स्थानीय लोगों ने एक किशोरी को रेलवे ट्रैक के किनारे लहूलुहान और अचेत अवस्था में पड़े देखा. लोगों द्वारा शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हुए और आनन-फानन में किशोरी को उठाकर मढ़ौरा अनुमंडलीय अस्पताल ले गये. गंभीर चोट और अचेत अवस्था में होने के कारण किशोरी की पहचान अब तक नहीं हो सकी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन