सारण DM गंडक किनारे बाढ़ का हाल देखने उतरे, 12 घंटे बाद दिख सकता है पानी का असर

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन- नदी का बढ़ा जलस्तर

नेपाल में आई बाढ़ के अलर्ट के बाद सारण जिला प्रशासन ने गंडक नदी के तटीय इलाकों का निरीक्षण किया है. जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुरक्षात्मक कदम उठाए जा रहे हैं. जानिए पानी छोड़ने की रफ्तार और संभावित असर.

विज्ञापन

Bihar Flood: नेपाल के रसुवा क्षेत्र में आयी बाढ़ और बिहार सरकार से मिले निर्देश के बाद सारण जिला प्रशासन ने संभावित बाढ़ की स्थिति को लेकर सभी सुरक्षात्मक कदम उठाये हैं. जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने पहले जिले के सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की और इसके बाद खुद गंडक नदी के तटीय इलाकों का निरीक्षण करने पहुंचे. उनके साथ सारण बाढ़ प्रमंडल के अधिकारी भी मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

स्थिति नियंत्रण में, पानी छोड़ने की रफ्तार लगातार घटी

वर्तमान स्थिति की जानकारी देते हुए बाढ़ प्रमंडल सारण के कार्यपालक अभियंता संतोष प्रभाकर ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है. नेपाल के देवघाट में अधिकतम 2.47 लाख क्यूसेक पानी पहुंचा था. इसके बाद पानी के डिस्चार्ज में लगातार कमी दर्ज की गयी.

उन्होंने बताया कि वाल्मीकिनगर बैराज से दोपहर में करीब 1.50 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था. बुधवार शाम छह बजे तक पानी छोड़ने की रफ्तार घटकर 1.09 लाख क्यूसेक रह गयी.

24 घंटे में सारण में दिख सकता है असर

कार्यपालक अभियंता ने बताया कि गुरुवार की सुबह तक पानी छोड़ने की रफ्तार में और कमी आने की संभावना है. सारण जिले तक पानी पहुंचने में समय लगेगा, इसलिए यहां इसका प्रभाव काफी कम रहने की उम्मीद है.

उन्होंने कहा कि पानी का असर करीब 12 घंटे के बाद शुरू होकर 24 घंटे के अंदर दिखाई दे सकता है. बिहार में पानी प्रवेश करने के बाद अलग-अलग क्षेत्रों में फैलने की संभावना है. ऐसे में सारण में बड़ी बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका कम है.

प्रशासन ने पहले से कर रखी है तैयारी

संभावित स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से तटीय क्षेत्रों की निगरानी बढ़ा दी गयी है. अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.

जिलाधिकारी ने भी लोगों से घबराने के बजाय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है.

देवघाट में पानी डिस्चार्ज की स्थिति

देवघाट, नेपाल से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पानी के डिस्चार्ज में शाम के बाद लगातार कमी दर्ज की गयी.

  • 11:00 बजे — 1,42,206 क्यूसेक
  • 12:00 बजे — 1,44,212 क्यूसेक
  • 1:00 बजे — 1,40,200 क्यूसेक
  • 2:00 बजे — 1,37,692 क्यूसेक
  • 3:00 बजे — 1,80,071 क्यूसेक
  • 3:15 बजे — 2,05,131 क्यूसेक
  • 3:30 बजे — 2,19,518 क्यूसेक
  • 3:50 बजे — 2,29,194 क्यूसेक
  • 4:00 बजे — 2,47,050 क्यूसेक
  • 4:20 बजे — 2,22,032 क्यूसेक
  • 4:40 बजे — 1,88,129 क्यूसेक
  • 4:50 बजे — 1,65,316 क्यूसेक
  • 5:00 बजे — 1,49,728 क्यूसेक
  • 6:00 बजे — 1,09,608 क्यूसेक

इसे भी पढ़ें: भरत तिवारी मामले पर बोले सीएम सम्राट चौधरी, कहा- मैं किसी जाति या धर्म का विरोधी नहीं, सुशासन का समर्थक हूं


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन