ससुराल पहुंचे पिता तो गायब मिली बेटी! तरैया के माधोपुर में दहेज प्रताड़ना के बीच विवाहिता की तलाश जारी

Updated:
विज्ञापन

तरैया थाना की तस्वीर

तरैया के माधोपुर गांव से एक विवाहिता के लापता होने से हड़कंप मच गया है. पिता ने दहेज में बाइक और दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पति समेत ससुराल पक्ष पर FIR दर्ज कराई है. पुलिस विवाहिता की तलाश में जुट गई है.

विज्ञापन

Vivahita Ki Talaash: तरैया थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव से एक विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है. इस संबंध में विवाहिता के पिता व मढ़ौरा थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव निवासी संजय यादव ने तरैया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. लापता विवाहिता की पहचान माधोपुर गांव निवासी श्रवण कुमार की पत्नी निशा कुमारी के रूप में हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पति समेत ससुराल पक्ष पर प्राथमिकी

दर्ज प्राथमिकी में संजय यादव ने अपने दामाद श्रवण कुमार समेत ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों को आरोपित किया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री से ससुराल वालों द्वारा लगातार दहेज में बाइक और दो लाख रुपये नकद की मांग की जाती थी. मांग पूरी नहीं होने पर पुत्री को प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया गया है.

घर पहुंचने पर नहीं मिली पुत्री

प्राथमिकी के अनुसार, पुत्री के लापता होने की सूचना मिलने पर संजय यादव माधोपुर स्थित उसके ससुराल पहुंचे. वहां पहुंचने पर उनकी पुत्री घर पर नहीं मिली. इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी तरैया थाना पुलिस को दी और प्राथमिकी दर्ज करायी.

विवाहिता की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. विवाहिता की तलाश की जा रही है. साथ ही पुलिस घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है और प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: भरत तिवारी मामले पर बोले सीएम सम्राट चौधरी, कहा- मैं किसी जाति या धर्म का विरोधी नहीं, सुशासन का समर्थक हूं


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन