बिहार में बनेगा एशिया का सबसे बड़ा एविएशन हब, सोनपुर में उतरेगा दुनिया का सबसे बड़ा विमान

पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद राजीव प्रताप रूडी
Airport: पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि बिहार अगले 10 वर्षों में दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा विमानन हब बनने जा रहा है. सोनपुर में भारत का सबसे बड़ा हवाई अड्डा बनाने के लिए केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है. यहां जल्द ही दुनिया के सबसे बड़े विमान की लैंडिंग होगी.
Airport: बिहार के विकास की रफ्तार अब आसमान छूने वाली है. पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा है कि अगले 10 सालों के भीतर बिहार दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा एविएशन हब बनकर उभरेगा. इसमें मुख्य भूमिका सोनपुर में बनने वाले एयरपोर्ट की होगी. यहां भारत का सबसे बड़ा हवाई अड्डा बनाने की तैयारी है.
सोनपुर एयरपोर्ट की खासियतें
सोनपुर में बनने वाला यह हवाई अड्डा किसी अजूबे से कम नहीं होगा. इसकी प्रस्तावित लंबाई साढ़े 5 किलोमीटर और चौड़ाई ढाई किलोमीटर बताई जा रही है. यह इतना विशाल होगा कि यहां दुनिया के सबसे बड़े विमान भी आसानी से लैंड कर सकेंगे. इस प्रोजेक्ट के लिए केंद्र सरकार ने कैबिनेट की मुहर के तुरंत बाद अपनी अनुमति दे दी है.
किसानों के लिए बड़ा तोहफा
एयरपोर्ट के निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी चर्चा में है. बताया जा रहा है कि सरकार इस हवाई अड्डे के लिए जमीन देने वाले मालिकों को जमीन की कीमत का पांच गुना दाम देकर अधिग्रहण करेगी. इससे स्थानीय किसानों और जमीन मालिकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
कनेक्टिविटी में आएगा सुधार
हवाई अड्डे के साथ-साथ बेसिक इन्फ्रास्ट्रक्चर पर भी काम तेज हो गया है. जेपी सेतु के 6 लेन विस्तार का काम भी जल्द पूरा होने की उम्मीद है. इससे पटना और सोनपुर के बीच की दूरी और सफर का समय काफी कम हो जाएगा. अगर यह प्रोजेक्ट समय पर पूरा होता है तो बिहार न केवल भारत बल्कि पूरे दक्षिण एशिया में अलग पहचान बनाएगा. इससे पर्यटन, व्यापार और रोजगार के हजारों नए अवसर पैदा होंगे.
इसे भी पढ़ें: बुडको तैयार करेगा बक्सर गंगा रिवर फ्रंट का मास्टर प्लान, बनाए जाएंगे पक्के घाट और कैफेटेरिया
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




