छात्रा पर तंज कसने के विवाद में झड़प
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Aug 2017 5:06 AM
शेखपुरा : शहर के कटरा चौक बाजार स्थित फल दुकान के समक्ष छात्रा पर तंज कसे जाने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. स्वतंत्रता दिवस की दोपहर घटित इस घटना के दौरान बाजार में अफरातफरी मच गयी. इस घटना में जहां एक पक्ष से एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया […]
शेखपुरा : शहर के कटरा चौक बाजार स्थित फल दुकान के समक्ष छात्रा पर तंज कसे जाने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. स्वतंत्रता दिवस की दोपहर घटित इस घटना के दौरान बाजार में अफरातफरी मच गयी. इस घटना में जहां एक पक्ष से एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया वहीं दूसरे पक्ष से बजरंग दल के सात समर्थक युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. हालांकि इस घटना में दोनों पक्षों की तरफ से लोग चोटिल हुए. इस घटना के दौरान हुसैनाबाद गांव निवासी मनजीत पासवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. युवक ने एससी-एसटी थाने में मामला दर्ज कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










