नुक्कड़ नाटक कर दिया स्वच्छता का संदेश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Aug 2017 4:48 AM
विज्ञापन
शेखोपुरसराय : जिला जल एवं स्वच्छता अभियान के माध्यम से लोगों में जागरूकता लाने के लिए प्रखंड के नीमी गांव के कन्या मध्य विद्यालय में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. नुक्कड़ नाटक के जरिये कलाकारों ने समाज में घर की इज्जत शौचालय और उसके महत्व को बताया. शौचालय के अभाव में खुले में शौच […]
विज्ञापन
शेखोपुरसराय : जिला जल एवं स्वच्छता अभियान के माध्यम से लोगों में जागरूकता लाने के लिए प्रखंड के नीमी गांव के कन्या मध्य विद्यालय में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. नुक्कड़ नाटक के जरिये कलाकारों ने समाज में घर की इज्जत शौचालय और उसके महत्व को बताया.
शौचालय के अभाव में खुले में शौच करने से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी. कलाकार के लीडर शंकर कुमार, मिथुन कुमार, उमेश राम, मोनी कुमारी, किरण कुमारी ने वहां उपस्थित लोगों को नुक्कड़ नाटक द्वारा यह बताया की घर की इज्जत शौचालय से और साफ-सफाई से, रोगों से बचने की क्षमता रहती है. इस दौरान उन्होंने बताया कि एक ग्राम मानव मल में एक करोड़ वाइरस, एक लाख बैक्टीरिया, सौ पैरा साइड मौजूद रहता है. जिससे की अनेक बीमारी पनपती है.
अगर मानव शौचालय का इस्तेमाल न कर खुले में शौच जाता है, तो मानव मल पर बैठ कर मक्खी भोजन पर बैठती है और हैजा, डायरिया जैसी जानलेवा बीमारी होने का भय बना रहता है. नुक्कड़ नाटक में यह भी बताया गया कि अपने घर, समाज को कैसे अनेकों प्रकार की बीमारी से बचाया जा सकता है. इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्षता निर्मला कुमारी, संजीव मुखिया, बीडीओ सुधीर कुमार, जिला को-आॅर्डिनेटर, प्रखंड को-आॅर्डिनेटर, कन्या मध्य विद्यालय के शिक्षिका, छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










