हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Aug 2017 6:08 AM

विज्ञापन

श्रावणी पूर्णिमा पर जलाभिषेक के िलए शिवालयों में उमड़ा सैलाब शेखपुरा : श्रावणी पूर्णिमा पर जलाभिषेक को लेकर शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा रहा. इस दौरान जिले के ऐतिहासिक गिरिहिंडा पहाड़ पर पूर्णिमा के अवसर पर शिवालयों में जलाभिषेक को लेकर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा. इस अवसर पर स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं व पूजा […]

विज्ञापन

श्रावणी पूर्णिमा पर जलाभिषेक के िलए शिवालयों में उमड़ा सैलाब

शेखपुरा : श्रावणी पूर्णिमा पर जलाभिषेक को लेकर शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा रहा. इस दौरान जिले के ऐतिहासिक गिरिहिंडा पहाड़ पर पूर्णिमा के अवसर पर शिवालयों में जलाभिषेक को लेकर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा. इस अवसर पर स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं व पूजा समितियों द्वारा गिरिहिंडा पहाड़ पर स्थित शिवालय सहित पूरे मंदिर परिसर को सजाया संवारा गया. सामाजिक कार्यकर्ता रवि कुमार ने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शिवलिंग की झांकी निकाली. इस कार्यक्रम के मौके पर शिवजी के रूप में धर्मेंद्र कुमार ने वेशभूषा धारण किया तथा फिर पूरे शहर में डीजे व गाजे-बाजे के साथ झांकी निकाली.
इस दौरान बड़ी तादाद में लोग इस झांकी में शामिल हुए. एकादशी के दिन से लगने वाले झूलन कार्यक्रम भी श्रावणी पूर्णिमा पर धूमधाम से संपन्न हो गया. झूलन के दर्शन को लेकर गिरिहिंडा पहाड़, शुकन साव के तालाब तथा अन्य शिवालयों में बड़ी तादाद में श्रद्धालु पहुंचे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन