ePaper

एप साइज के वैलेट से होगा सभापति का चुनाव

Updated at : 09 Jun 2017 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
एप साइज के वैलेट से होगा सभापति का चुनाव

शेखपुरा : शुक्रवार को नगर परिषद् के सभापति का चुनाव एप साइज के वैलेट पेपर के माध्यम से होगा. हालांकि वैलेट के रूप में सामान्य कागज का ही प्रयोग किया जायेगा. परंतु इस पर निशाना लगाने के लिए वार्ड पार्षदों को विशेष कलम दिया जायेगा. आधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सभापति तथा उप […]

विज्ञापन

शेखपुरा : शुक्रवार को नगर परिषद् के सभापति का चुनाव एप साइज के वैलेट पेपर के माध्यम से होगा. हालांकि वैलेट के रूप में सामान्य कागज का ही प्रयोग किया जायेगा. परंतु इस पर निशाना लगाने के लिए वार्ड पार्षदों को विशेष कलम दिया जायेगा. आधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सभापति तथा उप सभापति के पद के लिए एक से ज्यादा दावेदार रहने पर वैलेट के माध्यम से चुनाव कराया जायेगा.

इस चुनाव में वार्ड पार्षद ही मतदान करेंगे तथा पद के लिए खड़े उम्मीदवारों में से अपने पसंद के उम्मीदवार के नाम के सामने क्रॉस करेंगे. वार्ड पार्षद के साक्षर नहीं रहने पर उन्हें अपने पसंद के एक साक्षर व्यस्क व्यक्ति को मतदान के समय ले जाने की छूट रहेगी. इस एप साइज के मतपत्र को जोड़ने के बारे में भी वोटिंग के पहले वार्ड पार्षदों को जानकारी दी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन