ePaper

जिले में ठनका गिरने से दो लोगों की गयी जान

Updated at : 08 Jun 2017 1:26 AM (IST)
विज्ञापन
जिले में ठनका गिरने से दो लोगों की गयी जान

शेखपुरा : बुधवार की सुबह आंधी और बारिश के बीच अरियरी प्रखंड के अंतर्गत मणिपुर एवं वरसा गांव के बधार में ठनका गिरने के दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गयी. इस घटना में वरसा गांव के शरण यादव की पुत्री 25 वर्षीय पारो देवी की मौत हो गयी. इस घटना में […]

विज्ञापन

शेखपुरा : बुधवार की सुबह आंधी और बारिश के बीच अरियरी प्रखंड के अंतर्गत मणिपुर एवं वरसा गांव के बधार में ठनका गिरने के दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गयी. इस घटना में वरसा गांव के शरण यादव की पुत्री 25 वर्षीय पारो देवी की मौत हो गयी. इस घटना में गांव के बलवापर वधार में मवेशी चराने गयी थी.

इसी दरमियान ठनका गिरने से उसकी मौत हो गयी. जबकि मौके पर गांव के ही शिवहर लाल मिस्त्री भी ठनका के चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायल का इलाज सदर अस्पताल शेखपुरा में चल रहा है. वहीं दूसरी घटना ऐफनी पंचायत के मणिपुर गांव की है, यहां ठनका की चपेट में आने से पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

वहीं बेटे की दर्दनाक मौत हो गयी. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर कृषक उपेंद्र महतो अपने 25 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार के साथ अपने खेत की तरफ निकले थे. इसी दौरान मौसम का मिजाज अचानक बदल गया और देखते ही देखते बारिश शुरु हो गयी.

बारिश से बचने के लिए पिता-पुत्र पेड़ के नीचे चले गये. बारिश छूटने का इंतजार करते रहे. तभी वहां ठनका गिर गया. ठनका की चपेट में आने से 25 वर्षीय रंजीत कुमार की मौत हो गयी. जबकि इस घटना में कृषक उपेंद्र महतो भी मामूली रुप से झुलस कर जख्मी हो गया. इस घटना के दौरान अपनी आंखों के सामने अपने बेटे को तड़पते देख कृषक पर तो मुसीबतों का पहाड़ ही टूट पड़ा और कुछ समय बाद ही कृषक के पुत्र ने दम तोड़ दिया. घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया. शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन