धर्म और सृष्टि की रक्षा को ईश्वर लेते हैं अवतार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
उमड़ने लगा है श्रद्धालुओं का हुजूम रुद्र महा चंडी महायज्ञ परिसर में मेले-झूले का भी आनंद ले रहे हैं पर्यटक नौ दिवसीय महायज्ञ में वृंदावन के कलाकारों ने की रासलीला बरबीघा (शेखपुरा ) : जब जब पृथ्वी पर आतंक का राज्य कायम हुआ है. धर्म और सृष्टि के रक्षार्थ ईश्वर ने विभिन्न स्वरूप में अवतार […]
विज्ञापन
उमड़ने लगा है श्रद्धालुओं का हुजूम रुद्र महा चंडी महायज्ञ परिसर में
मेले-झूले का भी आनंद ले रहे हैं पर्यटक
नौ दिवसीय महायज्ञ में वृंदावन के कलाकारों ने की रासलीला
बरबीघा (शेखपुरा ) : जब जब पृथ्वी पर आतंक का राज्य कायम हुआ है. धर्म और सृष्टि के रक्षार्थ ईश्वर ने विभिन्न स्वरूप में अवतार लेकर अपनी दिव्य शक्ति का प्रयोग किया है. फिर भी मनुष्य को भी ईश्वर के भरोसे नहीं बैठ कर बल्कि सत्कर्मों में स्वयं को लगाकर समाज के पीड़ितों जरूरतमंदों की सेवा कर धर्म की रक्षा करते हुए समाज और राष्ट्र की सेवा करनी चाहिए. उक्त बातें प्रवचनकर्ता के रूप में आमंत्रित काशी से विद्वान धर्मोपदेशक के द्वारा खलील चक में उपस्थित सैकड़ों धार्मिक श्रद्धालुओं के बीच कही गयी.
विगत तीन जून से प्रखंड के सामस खुर्द पंचायत अंतर्गत खलील चक गांव में शुभारंभ हुए श्री रुद्र महा चंडी महायज्ञ परिसर में क्षेत्र तथा दूरदराज से आए हुए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ने लगा है. श्रद्धालुओं में युवतियों महिलाओं के साथ छोटे-छोटे बच्चों की भीड़ उल्लेखनीय रूप में देखी जा रही है. विगत कुछ दिनों से हुए हल्के-फुल्के बारिश में मौसम में ऊमस की गरमी भले ही कर रखी है फिर भी श्रद्धालुओं का उत्साह इस महायज्ञ में गजब का देखा जा रहा है और रासलीला तथा प्रवचन के समय अच्छी खासी भीड़ पूजा पंडालों में पड़ती है. आगंतुक श्रद्धालुओं के लिए आयोजकों के द्वारा भंडारा एवं अन्य प्रसाधनों की सुंदर व्यवस्था की गयी है. शांति व्यवस्था के लिए स्वयंसेवियों के साथ-साथ प्रशासन की भूमिका भी सराहनीय देखी जा रही है. 11 जून तक आयोजित होने वाली नौ दिवसीय इस महायज्ञ में वृंदावन के कलाकार के द्वारा रासलीला तथा काशी से आमंत्रित जगतगुरु स्वामी दीन दयाल जी महाराज प्रभावशाली प्रवचन लोगों को मिल रहा है. सतनारायण सिंह ने बताया इस अवसर पर यज्ञ परिसर के बाहर आगंतुक श्रद्धालुओं के परिजनों के लिए मेले और झूले का भी प्रबंध किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










