ePaper

जन्म प्रमाणपत्र में रिश्वत लेने का आरोप, हंगामा

Updated at : 07 Jun 2017 4:17 AM (IST)
विज्ञापन
जन्म प्रमाणपत्र में रिश्वत लेने का आरोप, हंगामा

चेवाड़ा ब्लॉक में घुस कर बीडीओ और सांख्यिकी अधिकारी से दुर्व्यवहार चेवाड़ा थाने में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी शेखपुरा : चेवाड़ा थाने में जन्म प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर कथित रिश्वत के आरोप में हंगामा कर रहे ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय में घुस कर बीडीओ और सांख्यिकी अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार किया. इस मामले […]

विज्ञापन

चेवाड़ा ब्लॉक में घुस कर बीडीओ और सांख्यिकी अधिकारी से दुर्व्यवहार

चेवाड़ा थाने में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी
शेखपुरा : चेवाड़ा थाने में जन्म प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर कथित रिश्वत के आरोप में हंगामा कर रहे ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय में घुस कर बीडीओ और सांख्यिकी अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार किया. इस मामले में प्रखंड सांख्यिकी अधिकारी साकेत कुमार ने चेवाड़ा थाने में हंगामा करने वाले प्रखंड के ही एकाढ़ा गांव निवासी सुनील सिंह समेत अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में सांख्यिकी अधिकारी ने उक्त ग्रामीणों पर सरकारी काम में बाधा एवं सरकारी संचिका फाड़ने एवं दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है. चेवाड़ा थानाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.
उन्होंने बताया कि सांख्यिकी अधिकारी के द्वारा एकाढा के सुनील पर अन्य ग्रामीणों को बुलाकर बीडीओ के साथ भी दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है .उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया आरोपित सुनील सिंह के द्वारा जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के दौरान कार्यालय में रिश्वत मांगे जाने के विरोध में हंगामा किये जाने का मामला को लेकर विवाद सामने आया है. मामले की छानबीन के बाद उचित कार्रवाई की जायेगी. इधर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपित सुनील सिंह अपने पुत्र का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर पिछले कई दिन से कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे. इस दौरान प्रखंड सांख्यिकी अधिकारी के द्वारा प्रमाण पत्र के नाम पर नजराना की मांग की जा रही थी. इसी को लेकर हुए विवाद में सांख्यिकी अधिकारी और आरोपित ग्रामीण के बीच जम कर विवाद हो गया. हालांकि इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला को शांत कराया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन