बूथ विस्तारक के कार्यों पर हुई विशेष चर्चा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 May 2017 4:54 AM
पुपरी : भाजपा ग्रामीण मंडल पुपरी की एक आवश्यक बैठक स्थानीय पंचमेश्वर नाथ मंदिर परिसर में बुधवार को ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संदीप ठाकुर की अध्यक्षता में हुई. संचालन वरीय कार्यकर्ता विजय कुमार कर्ण ने किया. बैठक में मंडल प्रभारी मंहथ अशोक दास ने बूथ विस्तारक व पंचायत विस्तारक के कार्य व संगठन विस्तार पर गहनता […]
पुपरी : भाजपा ग्रामीण मंडल पुपरी की एक आवश्यक बैठक स्थानीय पंचमेश्वर नाथ मंदिर परिसर में बुधवार को ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संदीप ठाकुर की अध्यक्षता में हुई. संचालन वरीय कार्यकर्ता विजय कुमार कर्ण ने किया. बैठक में मंडल प्रभारी मंहथ अशोक दास ने बूथ विस्तारक व पंचायत विस्तारक के कार्य व संगठन विस्तार पर गहनता से विचार की गयी. रणजीत कुमार मुन्ना ने संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा किया.
उन्होंने संगठन की मजबूती व संगठन की विस्तार पर चर्चा करते हुए मंडल अध्यक्ष से अपनी कमेटी में सभी पदों पर पदाधिकारी नियुक्ति के लिए आग्रह किया. मंडल प्रभारी द्वारा संगठन के अन्य कार्यक्रम जैसे कि 21 जून को योग दिवस मनाये जाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया. मौके पर शिवाचंद्र मिश्र, हरिकेंद्र चौधरी, रामकैलाश राय, राकेश पाठक, राम बहादुर, शत्रुघ्न ठाकुर, राम बालक ठाकुर, मनोज चौधरी, नवल किशोर चौधरी, रामबाबू चौधरी, श्याम राय, राम सिंहासन राय, देवनारायण दास व दुलारचंद्र राय समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










