हर मतदाता जरूर दें वोट

डुमराः 16 वीं लोकसभा चुनाव की बिगुल बच चुकी है. हर दल के नेता चुनाव की तैयारी में लगे हुए हैं तो लोकतंत्र के इस सबसे बड़े महापर्व में शामिल होने वाले मतदाता भी काफी उत्सुक है. इस बार के चुनाव में वोटिंग का प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है. इसके कई कारण हैं. एक तो […]
डुमराः 16 वीं लोकसभा चुनाव की बिगुल बच चुकी है. हर दल के नेता चुनाव की तैयारी में लगे हुए हैं तो लोकतंत्र के इस सबसे बड़े महापर्व में शामिल होने वाले मतदाता भी काफी उत्सुक है. इस बार के चुनाव में वोटिंग का प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है. इसके कई कारण हैं. एक तो मतदाता खुद जागरूक हैं और निर्वाचन आयोग ने भी वोटरों को जागरूक करने के लिए कई कदम उठाया है.
वैसे वोटर खास उत्साहित हैं, जिन्हें वोट करने का पहली बार मौका मिल रहा है. लोकतंत्र के इस महापर्व पर प्रभात खबर की ओर से जारी परिचर्चा के तहत शुक्रवार को प्रशिक्षु शिक्षकों के बीच परिचर्चा हुई. यह परिचर्चा जिला मुख्यालय, डुमरा स्थित डायट भवन में हुई.सभी प्रशिक्षु शिक्षकों का कहना था कि हर वोटर को वोट करना चाहिए.
साफ छवि वाले को दें वोट
हेमनारायण सिंह कहते हैं कि मतदान के माध्यम से ही जनता अपनी इच्छा जाहिर करती है. मो जाहिद कहा कि वोटरों को साफ छवि के प्रत्याशी को वोट करना चाहिए. रजनीश कुमार सिंह व मो सेराजुद्दीन अहमद भी इस पक्ष में हैं कि हर मतदाता लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होकर वोट करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




