असामाजिक तत्वों पर रखें पैनी नजर

शिवहरः होली पर्व के मद्देनजर समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में डीएम कुमार विनोद नारायण सिंह के अध्यक्षता में शांति समिति की एक बैठक की गयी. बैठक में असामाजिक तत्वों पर चौकस नजर रखने एवं सघन गश्ती अभियान चलाने का निर्देश दिया गया. अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के साथ शांति व्यवस्था एवं विधि […]
शिवहरः होली पर्व के मद्देनजर समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में डीएम कुमार विनोद नारायण सिंह के अध्यक्षता में शांति समिति की एक बैठक की गयी. बैठक में असामाजिक तत्वों पर चौकस नजर रखने एवं सघन गश्ती अभियान चलाने का निर्देश दिया गया. अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के साथ शांति व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था कायम रखने का निर्देश भी दिया गया.
संवेदनशील स्थानों पर पैनी नजर रखने व ईल गाना बजाने वालों पर प्रतिबंध लगाने, चलंत अवैध कारोबारी पर नजर रखने का निर्देश दिया गया. वहीं शराब पीकर विधि व्यवस्था भंग करने, हुड़दंग मचाने वालों पर कार्रवाई करने भी निर्देश दिया गया. बैठक में एसपी सुनील कुमार ने लोगों से शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण होली पर्व मनाने की अपील की. वहीं असामाजिक तथा अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश थानाध्यक्षों का दिया. मौके पर नगर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




