पूर्व सांसद लवली आनंद का चुनाव लड़ना तय : हरिकिशोर

शिवहरः पूर्व सांसद लवली आनंद का शिवहर से चुनाव लड़ना तय हैं. वे किसी राष्ट्रीय पार्टी से ही चुनाव लड़ेगी. इसका भी खुलासा कर दिया जायेगा. उक्त बातें फ्रेंडस ऑफ आनंद के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर हरि किशोर सिंह ने जिला मुख्यालय स्थित चिंटू मिश्र के आवास पर आयोजित पत्रकार सम्मेलन में कहीं. कहा कि शिवहर […]
शिवहरः पूर्व सांसद लवली आनंद का शिवहर से चुनाव लड़ना तय हैं. वे किसी राष्ट्रीय पार्टी से ही चुनाव लड़ेगी. इसका भी खुलासा कर दिया जायेगा. उक्त बातें फ्रेंडस ऑफ आनंद के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर हरि किशोर सिंह ने जिला मुख्यालय स्थित चिंटू मिश्र के आवास पर आयोजित पत्रकार सम्मेलन में कहीं.
कहा कि शिवहर संसदीय क्षेत्र आनंद मोहन का कर्म क्षेत्र रहा हैं. यहां कि मिट्टी से उनकी भावनाएं जुड़ी हैं. वे दो बार शिवहर सांसद रहे हैं, तीसरी बार उन्हें साजिश से हरा दिया गया था. पिछली बार लवली आनंद कांग्रेस से चुनाव लड़ी थी. जिन नेताओं ने आनंद मोहन के साथ साजिश किया हैं, उन्हें सबक सिखाया जायेगा.
मौके पर शिवहर जिलाध्यक्ष पप्पू सिंह, मुजफ्फरपुर जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा उर्फ लाल बाबू, प्रो गौरी शंकर सिंह, सीतामढ़ी जिला अध्यक्ष विंध्यवासिनी कुमार, अशोक सिंह चौहान सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




