श्रीविधि से खेती करें किसान

शिवहरः समाहरणालय के सभागार में शनिवार को श्री संस्कृति महा अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला हुआ, जिसका उद्घाटन एडीएम राजीव कुमार वर्मा व डीएओ मो शकील अख्तर अंसारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यशाला में किसानों को श्रीविधि से खेती करने की जानकारी दी गयी. नोडल पदाधिकारी अजय कुमार व कृषि […]
शिवहरः समाहरणालय के सभागार में शनिवार को श्री संस्कृति महा अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला हुआ, जिसका उद्घाटन एडीएम राजीव कुमार वर्मा व डीएओ मो शकील अख्तर अंसारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यशाला में किसानों को श्रीविधि से खेती करने की जानकारी दी गयी. नोडल पदाधिकारी अजय कुमार व कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ साजिद हुसैन ने कहा कि श्रीविधि से खेती करने पर फसल की पैदावार दो गुनी होती है.
साथ ही सामान्य विधि की तुलना में कम लागत लगता है. अग्रणी बैक प्रबंधक ने किसानों को ऋण मुहैया कराने का आश्वासन दिया. डीसीओ ने फसल बीमा तो उद्यान पदाधिकारी ने उद्यान के संबंध में जानकारी दी. मौके पर जिला मत्स्य पदाधिकारी, सभी बीएओ व कृषि समन्वयक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




