लोक शिकायत के 13 मामलों की सुनवाई

Updated at : 27 Oct 2016 4:03 AM (IST)
विज्ञापन
लोक शिकायत के 13 मामलों की सुनवाई

मात्र दो माह के अंदर किया गया मामलों का िनष्पादन शिवहर : परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग सहित कई विभागों पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी व अपर समाहर्ता मनन राम के समक्ष 13 मामलों की सुनवाई हुआ.किरन देवी ने आपदा प्रबंधन पर, भिखाड़ी सिंह मोहारी ने ग्रामीण […]

विज्ञापन

मात्र दो माह के अंदर किया गया मामलों का िनष्पादन

शिवहर : परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग सहित कई विभागों पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी व अपर समाहर्ता मनन राम के समक्ष 13 मामलों की सुनवाई हुआ.किरन देवी ने आपदा प्रबंधन पर, भिखाड़ी सिंह मोहारी ने ग्रामीण विकास विभाग पर, ,नवल किशोर चौधरी ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग पर, राणा देवेंद्र कुमार सिंह ने राजस्व भूमि सुधार विभाग पर, सवुजा देवी शिक्षा विभाग पर, मामलों के शिकायत निष्पादन करने के लिये रखा है .
वही शकुंतला देवी ने समाज कल्याण विभाग, महबूब आलम ने ऊर्जा विभाग पर,प्रेम सहनी ने ग्रामीण विकास विभाग पर राम किशुन पंडित ने शिक्षा विभाग के खिलाफ मामले नोडल पदाधिकारी के समक्ष रखा है . मात्र दो माह के अंदर ही मामलों का निष्पादन किया गया़
16 सूत्री मांग के समर्थन में भाकपा देगी धरना: पिपराही.प्रखंड व अंचल परिसर में 16 सूत्री मांग के समर्थन में भाकपा के कार्यकर्ता 27 अक्तूबर को धरना व प्रदर्शन करेंगे. उक्त जानकारी अंचल मंत्री मो हैदर अली रंगरेज ने दी है.
मारपीट की प्राथमिकी: पुरनहिया. थाना क्षेत्र के बरांही निवासी तारा देवी ने मारपीट की एक प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें अपने देवर चंद्रभूषण सिंह उर्फ रामबाबू सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया है. घटना का कारण पूर्व से चला आ रहा जमीन बंटवारा का विवाद बताया गया है.
छात्रों को मिली स्वास्थ्य संबंधी जानकारी: शिवहर. प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्यकेंद्र पुरनहिया पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ त्रिलोकी शर्मा द्वारा हाइस्कूल बसंत जगजीवन के छात्रों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी. जिसमें मुख्य रूप से हेमोग्लोबिन पर प्रकाश डाला गया.मौके पर डॉ मनोज कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक सुजीत कुमार, नागेंद्र कुमार , अवध किशोर कुमार समेत कई मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन