पार्टी में युवाओं व महिलाओं को जोड़ने पर दिया बल

Updated at : 07 Sep 2016 5:19 AM (IST)
विज्ञापन
पार्टी में युवाओं व महिलाओं को जोड़ने पर दिया बल

पुपरी : स्थानीय पंचमेश्वर नाथ मंदिर परिसर में भाजपा ग्रामीण व नगर मंडल की बैठक ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संदीप ठाकुर की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान नव निर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह का भव्य स्वागत किया गया. डुम्हारपट्टी निवासी रणजीत कुमार मुन्ना ने शॉल ओढ़ा कर उन्हें सम्मानित किया. जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा […]

विज्ञापन

पुपरी : स्थानीय पंचमेश्वर नाथ मंदिर परिसर में भाजपा ग्रामीण व नगर मंडल की बैठक ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संदीप ठाकुर की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान नव निर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह का भव्य स्वागत किया गया. डुम्हारपट्टी निवासी रणजीत कुमार मुन्ना ने शॉल ओढ़ा कर उन्हें सम्मानित किया. जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए सभी वर्ग के अधिक से अधिक युवाओं व महिलाओं को पार्टी से जोड़ने की जरूरत है.

उन्होंने कहा कि वे जिले के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं के विश्वास पर खरे उतरने की भरपूर कोशिश करेंगे. बैठक में पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजजनम मिश्र, राजकुमार मंडल, मदन सिंह, अर्पणा शर्मा, रामचंद्र मंडल, मानस जलान, संतोष शानू, राकेश पाठक, किशोर मुखिया व श्रीनारायण पासवान समेत अन्य ने अपने विचार रखे. धन्यवाद ज्ञापन परमानंद चौधरी ने किया. मौके पर दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

भाजपा जिलाध्यक्ष का किया स्वागत: रून्नीसैदपुर . भाजपा के रून्नीसैदपुर, कोआही व गाढ़ा मंडल कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक मंगलवार को स्थानीय खादी वस्त्रागार के सभागार में हुई. इसकी अध्यक्षता रून्नीसैदपुर मंडल अध्यक्ष शशिरंजन ने की. बैठक के प्रारंभ में पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह का माला पहना कर स्वागत किया गया. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं.
कोई भी पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर ही जीतता है. उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया. बैठक का संचालन गाढ़ा मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार ने किया. जबकि कोआही मंडल अध्यक्ष कामेश्वर राय ने धन्यवाद ज्ञापन किया. बैठक में क्षेत्रीय प्रभारी डॉ मिथिलेश कुमार, अजय ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, युगल किशोर गुप्ता, रामायण कुमार, विकास शर्मा, अमरेश कुमार, ब्रह्म प्रकाश शाही, रामबाबू सहनी, शिवचंद्र पंडित, कैलाश महतो, शशिनाथ सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन