समान शिक्षा लागू हो : मूर्तिकार

Updated at : 04 Sep 2016 5:47 AM (IST)
विज्ञापन
समान शिक्षा लागू हो : मूर्तिकार

शवहर : अंबेडकर विचार मंच के जिला संयोजक नथुनी चौधरी मुर्तिकार ने कहा कि जब तक समान शिक्षा लागू नहीं होगा. तब तक आंदोलन जारी रहेगा. वे जिले के डुमरी कटसरी प्रखंड में डुमरी अनुसूचित जाति टोला में लोगों को संबोधित कर रहे थे. श्री चौधरी ने कहा कि सरकार शिक्षा में भेदभाव को दूर […]

विज्ञापन
शवहर : अंबेडकर विचार मंच के जिला संयोजक नथुनी चौधरी मुर्तिकार ने कहा कि जब तक समान शिक्षा लागू नहीं होगा. तब तक आंदोलन जारी रहेगा. वे जिले के डुमरी कटसरी प्रखंड में डुमरी अनुसूचित जाति टोला में लोगों को संबोधित कर रहे थे. श्री चौधरी ने कहा कि सरकार शिक्षा में भेदभाव को दूर करने के पक्ष में नहीं दिख रही है. गरीबों की बात करने वाली सरकार में गरीब व अमीर के लिए अलग अलग शिक्षा व्यवस्था रखी हुई है.
जिसके कारण गरीब का बेटा कभी भी आइएएस, आइपीएस नहीं बन सकता है.
सरकार को शिक्षा व्यवस्था बदलनी होगी. प्राइवेट स्कूल बंद करे. वही गरीब व अमीर के लिए समान शिक्षा सुनिश्चित करें. जब तक सरकार ऐसा नहीं करेगी. आंदोलन जारी रहेगा. कहा कि जिले के गांवों में घुमकर वे लोगों को एकल व समान शिक्षा के लिए जगा रहे हैं. मौके पर जय प्रकाश राय, नथुनी वैद्य, मिथलेश कुमार, महेश कुमार, मोती लाल चौधरी, गुड्डी चौधरी, कृष्ण कुमार समेत कई मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन