बारिश से किसान खुश नगर की हालत नारकीय

Updated at : 21 Jul 2016 5:20 AM (IST)
विज्ञापन
बारिश से किसान खुश नगर की हालत नारकीय

पुपरी : पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश से गरमी से राहत मिलने के अलावा स्थानीय किसानों के चेहरे खिल उठे हैं, लेकिन नगर वासियों की हालत नारकीय बन कर रह गयी है. नगर के आधा दर्जन से भी अधिक मोहल्लों व बाजारों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गयी है. जलजमाव कीचड़ […]

विज्ञापन

पुपरी : पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश से गरमी से राहत मिलने के अलावा स्थानीय किसानों के चेहरे खिल उठे हैं, लेकिन नगर वासियों की हालत नारकीय बन कर रह गयी है. नगर के आधा दर्जन से भी अधिक मोहल्लों व बाजारों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गयी है. जलजमाव कीचड़ से मुख्य पथों की हालात बदतर हो गयी है. नालों के अभाव में बारिश के पानी के साथ-साथ घरों से निकलने वाला पानी सड़कों पर बह रहा है. नगर के सिंगियाही रोड, आनंदपुरी, क्लब रोड, भगवती पथ, राजबाग व बैल हाट समेत अन्य कई सड़कों का बुरा हाल है.

यहां जल जमाव के कारण लोगों का अपने घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है. वहीं नगर के लोहिया भवन मुहल्ला में बैजनाथ प्रसाद, संजय सिंह व राजु गुप्ता समेत अन्य लोगों के घरों में जल जमाव हो गया है. सिंगियाही रोड में शाखा सड़क पर नगर विकास विभाग के द्वारा निर्माणाधीन नाला निर्माण कार्य पूरा नहीं होने के कारण मोहल्ले से बारिश व नाले की पानी की निकासी नहीं हो पा रही है. जिसके कारण दर्जनों परिवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

नगर के थाना के समीप से लेकर सुरसंड रोड व बुढ़नद चौक के समीप तक जल जमाव व कीचड़ से वाहन चालकों के साथ-साथ आम लोगों को भी आवागमन करने में परेशानी हो रही है. बारिश से सब्जी मंडी का भी बुरा हाल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन