कन्या विवाह : 2157 को अब तक लाभ नहीं
Updated at : 03 Jul 2016 8:01 AM (IST)
विज्ञापन

बोखड़ा : राज्य सरकार से आवंटन नहीं मिलने के चलते प्रखंड के 2157 विवाहिता को अब तक कन्या विवाह योजना का लाभ नहीं मिल सका है. प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा कर महिलाएं थक चुकी है. उन्हें कोई यह नहीं बता पा रहा है कि उक्त योजना के तहत पांच हजार का चेक कब तक […]
विज्ञापन
बोखड़ा : राज्य सरकार से आवंटन नहीं मिलने के चलते प्रखंड के 2157 विवाहिता को अब तक कन्या विवाह योजना का लाभ नहीं मिल सका है. प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा कर महिलाएं थक चुकी है. उन्हें कोई यह नहीं बता पा रहा है कि उक्त योजना के तहत पांच हजार का चेक कब तक मिल पायेगा. प्रखंड कार्यालय से महिलाओं को कह कर लौटा दिया जाता है कि आवंटन ही नहीं है. पैसा आते ही सूचना दे दी जायेगी.
मायके में रहना मजबूरी : बता दें कि शादी के बाद भी महिलाओं को मायके के ही पता पर व संबंधित प्रखंड से ही पांच हजार का चेक मिलता है. इस कारण महिलाएं मायके आती है और कन्या विवाह योजना के तहत लाभ के लिये आवेदन करने के बाद प्रखंड कार्यालय आना-जाना शुरू कर देती है. निश्चित तिथि नहीं होने के कारण अधिकांश महिलाएं कब तक ससुराल नहीं जा पाती है, जब तक कि चेक मिल नहीं जाता है.
महिलाओं को लगता है कि कहीं ससुराल गये और इधर, हाथ से चेक न निकल जाये.
इस कारण मायके में रह कर प्रखंड कार्यालय में बराबर चेक के बारे में जानकारी करती रहती है. बता दें कि उक्त लाभ के लिए वर-वधू का फोटो, शपथ पत्र, विवाह नियोजन पत्र, बैंक खाता व पहचान पत्र के साथ आरटीपीएस काउंटर पर आवेदन देना होता है. पंचायत सचिव की जांच के बाद पांच हजार का चेक दिया जाता है.
90 लाख रुपये की जरूरत : प्रखंड कार्यालय के प्रधान लिपिक विनोद कुमार सिन्हा ने बताया कि वर्ष 2013-14 के पूर्व का 199 स्वीकृत आवेदन पड़ा हुआ है. वर्ष 2013-14 में 1122, 2014-15 में 536 एवं वर्ष 2015-16 में करीब 300 आवेदन स्वीकृत किये गये. यानी कुल 2157 आवेदनों के आलोक में 5000 रुपये की दर से 90 लाख आवंटन की जरूरत है. बताया कि 21 लाख का आवंटन मिला था, जिसे बांट दिया गया. अब भी 90 लाख चाहिए.
मुखिया ने किया स्कूल का निरीक्षण: शिवहर.जिले के डुमरी कटसरी प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय बहुआरा का स्थानीय मुखिया सुबोध कुमार राय ने जायजा लिया है. मुखिया ने बताया कि विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति असंतोषप्रद देखी गयाी. जिसपर ध्यान देने व मध्याहृन भोजन नियमित चालू रखने का निर्देश दिया है. मुखिया ने चेतावनी देते हुए कहा कि विद्यालय के शिक्षा व्यवस्था में सुधार करें. अन्यथा विभागीय कारवाई के लिए अनुशंसा की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




