लंबित अनुसंधान को गति देने को ले दिया गया प्रशिक्षण

Updated at : 01 Jul 2016 5:35 AM (IST)
विज्ञापन
लंबित अनुसंधान को गति देने को ले दिया गया प्रशिक्षण

शिवहर : लंबित अनुसंधान को गति देने के उद्देश्य से समाहरणालय स्थित एसडीपीओ कार्यालय में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें नये एसआइ, एएसआइ समेत अन्य पदाधिकारी को डायरी लिखने, एफआइआर लिखने, साक्ष्य को बिंदुवार लिख गिरफ्तारी सुनिश्चित करने आदि के बारे में जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण एसडीपीओ प्रीतिश कुमार द्वारा दिया गया. मौके […]

विज्ञापन

शिवहर : लंबित अनुसंधान को गति देने के उद्देश्य से समाहरणालय स्थित एसडीपीओ कार्यालय में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें नये एसआइ, एएसआइ समेत अन्य पदाधिकारी को डायरी लिखने, एफआइआर लिखने, साक्ष्य को बिंदुवार लिख गिरफ्तारी सुनिश्चित करने आदि के बारे में जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण एसडीपीओ प्रीतिश कुमार द्वारा दिया गया. मौके पर एसपी ने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य लंबित अनुसंधान को गति देना है

कहा कि निष्पक्ष अनुसंधान, अभिलेख लेखन समेत अन्य विभागीय कार्यों को कुशलता के साथ संपादित करने के बारे में जानकारी दी गयी है. कहा कि गंभीर केस के मामले में 90 दिन के अंदर साक्ष्य प्रस्तुत किया जाना चाहिए. जबकि साधारण केस में 60 दिन में साक्ष्य प्रस्तुत किया जाना चाहिए.
सड़क हादसे में मौत की घटना अनुसंधान में हत्या में तब्दील :
शिवहर. नगर थाना क्षेत्र के मथुरापुर-फतहपुर पथ में विगत तीन अक्तूबर 2015 को बाइक दुर्घटना में फेनहारा के दो व्यक्ति शमसाद आलम व आदित्य कुमार की मौत हो गयी थी. किंतु इस मामले में पुलिस के अनुसंधान में जो मामला सामने आया. वह चौंका देना वाला है.
एसपी प्रकाश नाथ मिश्र ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में इसका खुलासा करते हुए बताया कि फतहपुर के गजेंद्र महतो को बाइक से हल्की ठोकर लग गयी थी.हल्का चोटिल होने के बावजूद इसने जोर से चिलाकर गंभीर रूप से घायल होने का स्वांग रचा. जिसके कारण आस पास के ग्रामीणों लोहे का पाइप रोड पर आर पार बिछा कर मोटरसाइकिल पर सवार फेनहारा के दोनों युवक को गिरा दिया व लाठी डंडा से मारकर घायल कर दिया. जिसकी मृत्यु हो गयी. इस मामले में फतहपुर निवासी गजेंद्र महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. वहीं अन्य आरोपित की तलाश जारी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन