नहीं रहे स्वतंत्रता सेनानी

Updated at : 01 Jul 2016 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
नहीं रहे स्वतंत्रता सेनानी

शिवहर : प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी शिवनंदन राउत का 94 वर्ष की अवस्था में गुरुवार को निधन हो गया है. उनके निधन की सूचना मिलने पर जिले के लोगों ने उनके शिवहर आवास पर जाकर संवेदना व्यक्त की. इस दौरान डीएसपी प्रीतिश कुमार के नेतृत्व में जवानों ने सलामी दी. उनका पार्थिव शरीर पंच तत्व में […]

विज्ञापन

शिवहर : प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी शिवनंदन राउत का 94 वर्ष की अवस्था में गुरुवार को निधन हो गया है.

उनके निधन की सूचना मिलने पर जिले के लोगों ने उनके शिवहर आवास पर जाकर संवेदना व्यक्त की. इस दौरान डीएसपी प्रीतिश कुमार के नेतृत्व में जवानों ने सलामी दी. उनका पार्थिव शरीर पंच तत्व में विलीन हो गया. वे जदयू के प्रवक्ता विजय विकास के पिता थे. उन्होंने अपने पीछे पांच पुत्र एक पुत्री व भरा पूरा परिवार छोड़ा है. उन्हें स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा कई बार सम्मानित भी किया गया.
आजादी के इस दिवाने ने स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी वीरता से अंग्रेजी को हिला कर रख दिख था. 1942 की भारत छोड़ो आंदोलन में भी इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही. अंग्रेजों से लड़ते हुए वे जेल भी गये. उनके निधन से जिलेवासी मर्माहत हैं. वही. अश्रुपूरित नेत्रों से अंतिम विदाई किया.
निधन पर संवेदना: शिवहर. राजद के वरीय प्रवक्ता शिशिर कुमार ने स्वतंत्रता सेनानी शिवनंदन राउत के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन