शिक्षा ऋण वितरण में संजीदा हों बैंक

Updated at : 17 Jun 2016 6:29 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षा ऋण वितरण में संजीदा हों बैंक

शिविर में अिधकारी भाग लें: जिलाधिकारी शिवहर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में डीएम राजकुमार के अध्यक्षता में जिला बैंकर्स समीक्षा व सलाहकार समिति की एक बैठक आयोजित की गयी. जिसमें डीएम ने बैंकों द्वारा शिक्षा ऋण वितरण कार्य के प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया. वहीं इसके वितरण के प्रति संजीदगी बरतने का निर्देश दिया. […]

विज्ञापन

शिविर में अिधकारी भाग लें: जिलाधिकारी

शिवहर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में डीएम राजकुमार के अध्यक्षता में जिला बैंकर्स समीक्षा व सलाहकार समिति की एक बैठक आयोजित की गयी. जिसमें डीएम ने बैंकों द्वारा शिक्षा ऋण वितरण कार्य के प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया.
वहीं इसके वितरण के प्रति संजीदगी बरतने का निर्देश दिया. डीएम ने प्रत्येक बुधवार को आयोजित होने वाले प्रखंड स्तरीय शिविर में निश्चित रूप से भाग लेने की अपील पदाधिकारियों से की. वही ग्राहकों को वित्तीय रूप से शिक्षित करने पर बल दिया. डीएम ने सरकारी योजनाओं के लाभुकों के साथ जनसाधारण को खाता खोलने के दौरान आधार लिंक से जोड़ने की आवश्यकता जतायी.
इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश बैंक के पदाधिकारियों को दिया. डीएम ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के लंबित आवेदन का शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया. भारतीय रिजर्व बैंक के एलडीओ रामऔतार ने ग्राहक सेवा में सुधार पर बल दिया.जबकि एलडीएम प्रदीप कुमार ने एटीएम के सुचारू रूप से परिचालन पर बल दिया. मौके पर बैंक ऑफ बड़ौदा के उपक्षेत्रिय प्रबंधक वरूण कुमार, वरीय प्रबंधक आरके राय, नावार्ड के डीडीएम समेत कई मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन