जिला परिषद क्षेत्र पांच से दो ने वापस लिया नामांकन
Updated at : 27 Mar 2016 5:05 AM (IST)
विज्ञापन

शिवहर : जिला परिषद क्षेत्र संख्या 5 डुमरी कटसरी से दो प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिया है. जिसमें बुच्चा पासवान व रामकिशोर महतों का नाम शामिल है. इस क्षेत्र से कुल 9 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गये हैं. यहां से कुल 11 प्रत्याशियों ने नामांकन के परचे दाखिल किये थे. उधर तरियानी उतरी […]
विज्ञापन
शिवहर : जिला परिषद क्षेत्र संख्या 5 डुमरी कटसरी से दो प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिया है. जिसमें बुच्चा पासवान व रामकिशोर महतों का नाम शामिल है.
इस क्षेत्र से कुल 9 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गये हैं. यहां से कुल 11 प्रत्याशियों ने नामांकन के परचे दाखिल किये थे. उधर तरियानी उतरी क्षेत्र संख्या 6 से किसी ने भी परचा वापस नहीं लिया है. यहां से कुल 14 प्रत्याशी मैदान में रह गये हैं.
74 बंध पत्र दाखिल : शिवहर. पंचायत चुनाव को लेकर कुल 719 के विरूद्ध 107 की कारवाई की गयी है. जिसमें 74 ने बंध पत्र दाखिल किया है
पुरनहिया में 34 आर्म्स का भौतिक सत्यापन : पुरनहिया. थाना परिसर में पंचायत चुनाव को लेकर कुल 34 शस्त्र का सत्यापन किया गया है. सत्यापन अनि महेश कुमार के देख रेख में सीओ नवीन कुमार चौधरी द्वारा किया गया है.
लालमुनि चौबे के निधन पर संवेदना : पुरनहिया. भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने पूर्व सांसद लालमुनि चौबे के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है. कहा कि वे गरीबों के नेता थे. उनकी क्षति की भरपाई संभव नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




