शिवहर से अपहृत मैनेजर का नहीं मिला सुराग

Updated at : 26 Mar 2016 5:26 AM (IST)
विज्ञापन
शिवहर से अपहृत मैनेजर का नहीं मिला सुराग

महम्मदपुर : शिवहर से बैंक का काम समाप्त कर घर लौट रहे शाखा प्रबंधक के अपहरण के मामले में सात दिन बीत गये फिर भी कोई सुराग नहीं मिला. अपहरण के इस घटना से गांव के लोगों ने होली नहीं मनाया. बैंक मैनेजर के घर में गत सात दिनों से चूल्हा नहीं जल रहा. अपहरण […]

विज्ञापन

महम्मदपुर : शिवहर से बैंक का काम समाप्त कर घर लौट रहे शाखा प्रबंधक के अपहरण के मामले में सात दिन बीत गये फिर भी कोई सुराग नहीं मिला. अपहरण के इस घटना से गांव के लोगों ने होली नहीं मनाया. बैंक मैनेजर के घर में गत सात दिनों से चूल्हा नहीं जल रहा. अपहरण के इस मामले में गोपालगंज पुलिस ने मामला पूर्वी चंपारण और शिवहर का बता कर चुप्पी साध ली है.

उधर, पुलिस की टीम शाखा प्रबंधक की तलाश में छापेमारी कर रही है. परिजनों में पुलिस के प्रति अब भरोसा खत्म होने लगा है. परिजन पूरी तरह से डरे और सहमे हुए है. सगे संबंधी और रिश्तेदारों की भीड़ घटना की जानकारी लेने के लिए शाखा प्रबंधक के झझवा स्थित घर पर भीड़ लगाये हुए हैं. ध्यान रहे कि सिधवलिया थाने के झझवां गांव के कृष्ण कुमार शिवहर जिले के वृंदावन कें ग्रामीण बैंक की शाखा के प्रबंधक हैं. गत 19 मार्च की शाम 4:30 बजे उन्होंने शाखा से घर चलने की सूचना परिजनों को दी.

रविवार की सुबह तक जव वे घर नहीं आये, तो परिजनों ने उनसे मोबाइल पर संपर्क साधा लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ था. उसके बाद से बेचैन परिजन दर्जनों ग्रामीणाें के साथ शिवहर पहुंच कर मामले की जानकारी ली. बाद में इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कांड की जांच में जुट गयी.

मोबाइल का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस : अपहृत शाखा प्रबंधक कृष्ण कुमार के मोबाइल को सर्विलांस पर डाल कर नेटवर्क खंगाल रही है. परिजनों से पूछताछ के अलावे बैंक के कैशियर से भी पूछताछ की है.पूछताछ के अनुसार संभावित ठिकानों को खंगाल रही है.

अपहर्ताओं ने नहीं किया संपर्क : शाखा प्रबंधक के अपहरण की घटना में परिजनों से अब तक अपहर्ताओं ने कोई संपर्क नहीं किया है. इसके कारण आशंका और बढ़ी हुई है. घटना के पीछे फिरौती वसूलने की नियति मानी जा रही थी लेकिन अब तक संपर्क नहीं करना चिंता का विषय बना हुआ है. माना तो यह भी जा रहा है कि इस अपहरण के पीछे कोई अपना खास शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन