शिवहर में ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक का अपहरण
Updated at : 21 Mar 2016 7:01 AM (IST)
विज्ञापन

तरियानी (शिवहर) : उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक वृंदावन शाखा के प्रबंधक कृष्ण कुमार का शनिवार को अपराधियों ने अपहरण कर लिया. वह गोपालगंज के सिद्धवालिया थाना क्षेत्र के झझवा गांव से रोज ड्यूटी करने आते-जाते थे. शनिवार को वह बैंक का कार्य निपटा कर घर के लिए रवाना हुए थे. देर रात तक घर नहीं […]
विज्ञापन
तरियानी (शिवहर) : उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक वृंदावन शाखा के प्रबंधक कृष्ण कुमार का शनिवार को अपराधियों ने अपहरण कर लिया. वह गोपालगंज के सिद्धवालिया थाना क्षेत्र के झझवा गांव से रोज ड्यूटी करने आते-जाते थे. शनिवार को वह बैंक का कार्य निपटा कर घर के लिए रवाना हुए थे. देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को उनकी चिंता हुई. उसके बाद परिजनों ने बैंक के कैशियर मनोज कुमार से पूछताछ की.
ग्रामीण बैंक के एसएलसीसी संजीव कुमार ने बताया कि जब स्थानीय कर्मी को पता चला कि वे घर नहीं पहुंचे हैं, तो दूसरे कर्मी से बात कर उनके बारे में जानकारी ली गयी, लेकिन कुछ पता नहीं चला. इसकी सूचना उनके परिजनों को दी गयी. बैंक के कैशियर मनोज कुमार ने बताया कि उनके पुत्र आशुतोष कुमार ने तरियानी थाना में आवेदन दिया है. एसडीपीओ प्रीतिश कुमार ने बताया कि घटनास्थल पूर्वी चंपारण के राजेपुर थाना क्षेत्र का है.
इसलिये प्राथमिकी भी वहीं दर्ज होगी. हालांकि उन्होंने कहा कि अपहरण को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है. एसपी स्वापनाजी मेश्राम ने बताया कि एसडीपीओ मामले की जांच कर रहे हैं.
गोपालगंज के जज्बा गांव के रहनेवाले हैं कृष्ण कुमार
बाइक से घर लौटते समय अपराधियों ने िकया अगवा
तरियानी के वृंदावन शाखा
में हैं तैनात
रोज बाइक से आते थे चकिया
ग्रामीणों की मानें तो प्रतिदिन वे बाइक से चकिया तक जाते थे. उसके बाद घर तक का सफर बस से तय करते थे. घटनास्थल तरियानी थाना के मुशहरी व पूर्वी चंपारण के राजेपुर थाना के सेमराहां के बीच सरेह का बताया जा रहा है. बताया जाता है कि अपराधियों के साथ उनकी हाथापाई भी हुई. अपराधी उन्हें चार पहिया वाहन में उठा कर ले गये. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




