पांच लाख भारतीय नोट के साथ दो धराये

Updated at : 07 Mar 2016 2:45 AM (IST)
विज्ञापन
पांच लाख भारतीय नोट के साथ दो धराये

दोनों युवकों से नेपाल के विभिन्न बैंकों का 9 एटीएम जब्त बैरगनिया : अवैध रूप से लाये गये पांच लाख भारतीय नोट के साथ नेपाल की पुलिस ने जनकपुर में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. जनकपुर उप नगरपालिका वार्ड नंबर-12 स्थित एयरपोर्ट जाने वाली चौक के पास से दोनों की गिरफ्तारी की गयी. पुलिस […]

विज्ञापन

दोनों युवकों से नेपाल के विभिन्न बैंकों का 9 एटीएम जब्त

बैरगनिया : अवैध रूप से लाये गये पांच लाख भारतीय नोट के साथ नेपाल की पुलिस ने जनकपुर में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. जनकपुर उप नगरपालिका वार्ड नंबर-12 स्थित एयरपोर्ट जाने वाली चौक के पास से दोनों की गिरफ्तारी की गयी.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पकड़े गये युवकों में नेपाल के धनुषा जिला के फुलगामा गांव का अजय कुमार महतो व सुरेंद्र कुमार महतो शामिल है. दोनों बैग में 5.13 लाख भारतीय करेंसी छुपा कर ले जा रहे थे. जांच के दौरान बैंक से नेपाल एसबीआई का एक एटीएम, मेगा बैंक नेपाल को दो एटीएम, नेपाल इन्वेंस्टमेंट लिमिटेड का दो एटीएम एवं एवरेस्ट बैंक लिमिटेड का चार एटीएम बरामद किया गया है.
पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि दोनों युवकों द्वारा इतनी बड़ी रकम कहां से लायी गयी और कहां ले जायी जा रही थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन