जिला परिषद से चौदह ने किया नामांकन

शिवहर : अनुमंडल कार्यालय में शनिवार को नामांकन दाखिल करने के दुसरे दिन कुल 14 प्रत्यासियों ने निवार्ची पदाधिकारी सह एसडीओ लालबाबू सिंह के समक्ष नामांकन के परचे दाखिल किये. एसडीओ ने बताया कि पिपराही क्षेत्र संख्या 2 से देकुली घर्मपुर के उषा देवी, कमरौली के उषा देवी, वेलवा के निभा पांडेय, मेसोढ़ा के सीता […]
शिवहर : अनुमंडल कार्यालय में शनिवार को नामांकन दाखिल करने के दुसरे दिन कुल 14 प्रत्यासियों ने निवार्ची पदाधिकारी सह एसडीओ लालबाबू सिंह के समक्ष नामांकन के परचे दाखिल किये. एसडीओ ने बताया कि पिपराही क्षेत्र संख्या 2 से देकुली घर्मपुर के उषा देवी, कमरौली के उषा देवी, वेलवा के निभा पांडेय, मेसोढ़ा के सीता देवी ने नामांकन के परचे दाखिल किये है.
जबकि क्षेत्र संख्या एक से शनिवार को पुरनहिया के प्रभू पासवान, बखार चंडिहा के भीखर राम, हथिसार के ललिता देवी, बसंतपट्टी के रानी कुमारी, कोल्हुआ ठिकहां के इंद्रजीत पासवान,जयमंगल दास, खैरा पहाड़ी के राजकिशोर पासवान, बैरिया के सरिता देवी, बखार चंडिहां के कामेश्वर बैठा, परसौनी गोट के प्रियंका कुमारी ने नामांकन के परचे दाखिल किये हैं. अब तक 20 प्रत्यासियों ने जिला प्रत्यासी पद के लिए नामांकन के परचे दाखिल किये है. जिसमें क्षेत्र संख्या एक से 16 प्रत्यासी शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




