सोलर चोरी के मामले में दो से पूछताछ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jan 2016 3:42 AM
विज्ञापन
शिवहर : नगर थाना पुलिस ने जाल विछाकर सोलर चोरी मामले में विसुनपुर मानसिंह निवासी राजीत खां व सेराज खां को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. थानाध्यक्ष गणेश राम ने बताया कि आईओ अनि नंदकिशोर पंडि़त सिविल ड्रेस में सेराज के पास पहुंचे व सोलर खरिदने की बात की. बात पक्की होने पर […]
विज्ञापन
शिवहर : नगर थाना पुलिस ने जाल विछाकर सोलर चोरी मामले में विसुनपुर मानसिंह निवासी राजीत खां व सेराज खां को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
थानाध्यक्ष गणेश राम ने बताया कि आईओ अनि नंदकिशोर पंडि़त सिविल ड्रेस में सेराज के पास पहुंचे व सोलर खरिदने की बात की. बात पक्की होने पर उन्होने एक हजार रूपये एडवांस कर दिये. निर्धारित स्थान पर चोरी की गयी सेलर पहुंचाना था. किंतु पैसा लेने के बाद सेराज सोलर पहुंचाने का वादा भूल गया. उसके बाद पुलिस ने उसे गिरफत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया. उसके बाद दोनों ने पुलिस को सोलर दिलवाने का आश्वासन दिया. उसके लिए पुलिस ने दोनों को छूट भी दी. किंतु सोलर की बरामदगी नहीं हो सकी है.
पुलिस दोनो से पूछ ताछ कर रही है. मालुम हो कि शिवहर निवासी राज किशोर चौधरी ने विसुनपुर मानसिंह के नजदीक निर्माणाधीन पावर ग्रिड के पास सरेह में खेती हुेतु सिंचाई प्लांट में बे्रडा का सेलर लगाया था. जिसका करीब तीन सोलर करीब तीन माह पूर्व चोारी हो गयी थी. इस बाबत पीडि़त के व्यान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










