नौ कर्मियों का वेतन रुका, रिपोर्ट तलब

डुमरा : कृषि विभाग में बुधवार को संचालित योजनाओं की समीक्षा की गयी. जिसकी अध्यक्षता संयुक्त कृषि निदेशक सुनील कुमार पंकज ने किया. इस दौरान उन्होंने कृषि यांत्रिकीकरण योजनाओं की समीक्षा के दौरान नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने 4 कृषि समन्वयक व 4 किसान सलाहकारों के कार्य पर असंतोष व्यक्त करते हुए उनके मानदेय पर अगले […]
डुमरा : कृषि विभाग में बुधवार को संचालित योजनाओं की समीक्षा की गयी. जिसकी अध्यक्षता संयुक्त कृषि निदेशक सुनील कुमार पंकज ने किया. इस दौरान उन्होंने कृषि यांत्रिकीकरण योजनाओं की समीक्षा के दौरान नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने 4 कृषि समन्वयक व 4 किसान सलाहकारों के कार्य पर असंतोष व्यक्त करते हुए उनके मानदेय पर अगले आदेश तक रोक लगा दी. जवाब-तलब करने का भी निर्देश दिया गया.
संयुक्त निदेशक ने कृषि यांत्रिकीकरण के लक्ष्य को 31 दिसंबर तक पूरा करने का निर्देश दिया गया. डीएओ प्रवीण कुमार झा ने सभी बीएओ को योजनाओं की बैठक में सभी पैक्स अध्यक्षों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




