सेवानिवृत्त शिक्षक को गोली मारी

शिवहरः जिले के श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के कररिया गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेंद्र प्रसाद सिंह को बाइक सवार एक व्यक्ति ने गोली मार कर जख्मी कर दिया. जख्मी श्री सिंह का इलाज स्थानीय सदर अस्पताल मे चल रहा है. पीड़ित ने बताया कि वे शिवहर से साइकिल से डुमरी–कटसरी प्रखंड होते हुए गांव जा […]
शिवहरः जिले के श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के कररिया गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेंद्र प्रसाद सिंह को बाइक सवार एक व्यक्ति ने गोली मार कर जख्मी कर दिया. जख्मी श्री सिंह का इलाज स्थानीय सदर अस्पताल मे चल रहा है.
पीड़ित ने बताया कि वे शिवहर से साइकिल से डुमरी–कटसरी प्रखंड होते हुए गांव जा रहे थे कि इसी बीच बाजार से आगे कजराहा मोड़ के पास बाइक सवार एक व्यक्ति ने बाइक रोक कर उन पर गोली चला दी. गोली पांव में लगी. उनकी चीख की आवाज सुन ग्रामीण पहुंचे तब तक बाइक सवार फरार हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




