गौर में चीन का झंडा जलाया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Oct 2015 3:43 AM
बैरगनिया : सीमावर्ती नेपाल के गौर में 76 वें दिन भी मधेशी मोरचा का आंदोलन जारी रहा. गुरुवार को मधेशी मोरचा के कार्यकर्ताओं ने बैरगनिया-गौर पथ के नो-मेंस लैंड पर धरना देकर नाकेबंदी की. वहीं मधेशी मोरचा द्वारा आहूत मधेश आंदोलन के समर्थन में मधेशी युवाओं ने गौर में चीन का राष्ट्रीय झंडा जलाया तथा […]
बैरगनिया : सीमावर्ती नेपाल के गौर में 76 वें दिन भी मधेशी मोरचा का आंदोलन जारी रहा. गुरुवार को मधेशी मोरचा के कार्यकर्ताओं ने बैरगनिया-गौर पथ के नो-मेंस लैंड पर धरना देकर नाकेबंदी की.
वहीं मधेशी मोरचा द्वारा आहूत मधेश आंदोलन के समर्थन में मधेशी युवाओं ने गौर में चीन का राष्ट्रीय झंडा जलाया तथा नगर में जुलूस निकाल कर चीन गो बैक के नारे लगाये. मधेश विरोधी सरकार को चीन द्वारा ईंधन भेजने में सहयोग करने की घोषणा से नाराज युवाओं ने चीन का झंडा जला कर विरोध प्रदर्शन किया. युवाओं ने बताया कि एक ओर जहां मधेश 76 दिनों से आंदोलन चल रहा है. वहीं दूसरी ओर चीन द्वारा पेट्रोल,
डीजल एवं गैस की आपूर्ति किये जाने की घोषणा करना उसके मधेश विरोधी चरित्र को दर्शाता है. सैकड़ों की संख्या में आये आंदोलनकारियों ने जिला पुलिस कार्यालय से मात्र 50 मीटर की दूरी पर चीनी झंडा जलाया. वहीं मधेश आंदोलन में जान गंवाने वाले मधेशी शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि देते हुए तराई मधेश राष्ट्रीय अभियान ने सांकेतिक रुप से शव का प्रदर्शन किया. जिला मुख्यालय गौर के मधेश क्रांति चौक पर प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन के दौरान मारे गये 48 लोगों का शव बना कर एवं उसे चादर ओढ़ा कर प्रदर्शन किया तथा सरकार के विरोध में नारेबाजी की. ललित मलिक के नेतृत्व में जारी प्रदर्शन में सैकड़ों लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










