युवा जदयू अध्यक्ष का स्वागत

Updated at : 28 Sep 2013 4:31 AM (IST)
विज्ञापन
युवा जदयू अध्यक्ष का स्वागत

पुपरीः प्रखंड युवा जदयू की बैठक पंचमेश्वर नाथ मंदिर परिसर में हुई. मौके पर युवा नेता सूरज कुमार को पार्टी का प्रखंड अध्यक्ष बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने फूल की माला पहना उनका स्वागत किया. अध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ जिम्मेवारी सौंपी है उसे पूरा करूंगा. कार्यकर्ताओं से […]

विज्ञापन

पुपरीः प्रखंड युवा जदयू की बैठक पंचमेश्वर नाथ मंदिर परिसर में हुई. मौके पर युवा नेता सूरज कुमार को पार्टी का प्रखंड अध्यक्ष बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने फूल की माला पहना उनका स्वागत किया. अध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ जिम्मेवारी सौंपी है उसे पूरा करूंगा. कार्यकर्ताओं से अपेक्षित सहयोग करने की अपील की.

उन्होंने मंत्री शाहिद अली खां, सांसद अजरुन राय, पूर्व सांसद नवल किशोर राय व विधान पार्षद देवेश चंद्र ठाकुर के प्रति आभार व्यक्त किया. कार्यकर्ताओं से शनिवार को डुमरा हवाई अड्डा मैदान में आयोजित पार्टी के जिला स्तरीय सम्मेलन में अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर सफल बनाने की अपील की. विशेष राज्य का दर्जा मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की गयी. मौके पर जिला जदयू के महासचिव शिवा चंद्र मिश्र, भाग्य नारायण मिश्र, बेचन राय, मनोज कुमार, हरेंद्र कुमार, दिलीप राय, राम मनोहर साह, जिला उपाध्यक्ष मो जब्बार अंसारी, हरिश्चंद्र ठाकुर, अरुण राय व चितरंजन प्रतिहस्त मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन