डीएम ने की सुनवाई

Updated at : 27 Sep 2013 4:43 AM (IST)
विज्ञापन
डीएम ने की सुनवाई

डुमराः समाहरणालय में गुरुवार को जनता दरबार में डीएम डॉ प्रतिमा ने कई मामलों पर सुनवाई की. इस दौरान गगनदेव महतो व रवींद्र कुमार सिंह ने डीएम को अलग- अलग आवेदन देकर सुप्पी प्रखंड की रमनगरा पंचायत में विकास कार्यो में गड़बड़ी की शिकायत की. उक्त दोनों ने मुखिया पुत्र व पंचायत सचिव पर कई […]

विज्ञापन

डुमराः समाहरणालय में गुरुवार को जनता दरबार में डीएम डॉ प्रतिमा ने कई मामलों पर सुनवाई की. इस दौरान गगनदेव महतो व रवींद्र कुमार सिंह ने डीएम को अलग- अलग आवेदन देकर सुप्पी प्रखंड की रमनगरा पंचायत में विकास कार्यो में गड़बड़ी की शिकायत की. उक्त दोनों ने मुखिया पुत्र व पंचायत सचिव पर कई गंभीर आरोप लगाये. बताया कि मुखिया पुत्र द्वारा पेंशन योजना, चापाकल व चबूतरा निर्माण में गड़बड़ी की गयी है.

नगर परिषद के मेला रोड की रेखा देवी ने बिजली पोल के झुकाव से हो रही समस्या के समाधान का अनुरोध किया. सोनबरसा प्रखंड के हनुमान नगर गांव के कुछ लोगों ने डीलर रामअशीष गुप्ता की शिकायत की और डीलर मंजू देवी की दुकान से टैग कर देने का आग्रह किया. मोरसंड के रामाकांत सिंह ने डीलर हरिशंकर प्रसाद सिंह पर खाद्यान्न व केरोसिन नहीं देने का आरोप लगाया. मौके पर डीडीसी मनोज कुमार सिंह, एसडीसी सुनील कुमार, मिर्जा आरिफ रजा व कुमार विजयेंद्र समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन