पिपराही प्रमुख पति से 20 लाख की रंगदारी मांगी
Updated at : 12 Jun 2015 7:34 AM (IST)
विज्ञापन

शिवहर : पिपराही प्रखंड प्रमुख नीलम देवी के पति मनोज कुमार सिंह से 20 लाख की रंगदारी मांगी गयी है. इस बाबत पीड़ित ने तरियानी थाना में प्राथमिकी करायी है. प्रमुख एवं उसके परिजन दहशत में है. इसके पूर्व में भी प्रमुख पति से रंगदारी मांगी गयी थी. बेलसंड विधायक के पति राणा रंधिर सिंह […]
विज्ञापन
शिवहर : पिपराही प्रखंड प्रमुख नीलम देवी के पति मनोज कुमार सिंह से 20 लाख की रंगदारी मांगी गयी है. इस बाबत पीड़ित ने तरियानी थाना में प्राथमिकी करायी है. प्रमुख एवं उसके परिजन दहशत में है. इसके पूर्व में भी प्रमुख पति से रंगदारी मांगी गयी थी. बेलसंड विधायक के पति राणा रंधिर सिंह चौहान से भी 25 लाख रुपये रंगदारी मांगने से क्षेत्र में सनसनी फैली है.
प्रखंड प्रमुख पति से रंगदारी मांगने की घटना पुलिस के लिए चुनौती बन गयी है. पीड़ित ने बताया कि वह पटना से घर लौट रहे थे. इसी बीच नरवारा एवं तरियानी चौक के बीच केशव कुमार नामक व्यक्ति ने नरहां से बोलने की बात कहते हुये 20 लाख की रंगदारी की मांग करते हुए कहा कि संगठन के मजबूती के लिये रंगदारी मांग रहा हूं. अगर पैसा नही दिया तो करवाई के लिये
तैयार रहना.
रंगदारी 7666936966 से रंगदारी मांगी गयी है. थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि मोबाइल का कॉल डिटेल्स निकाला गया है. मामले की छानबीन जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




