महागंठबंधन में राकांपा की भूमिका अहम : रामबाबू
Updated at : 08 Jun 2015 7:05 AM (IST)
विज्ञापन

सीतामढ़ी : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष रामबाबू साह ने शनिवार को कहा कि महा गंठबंधन में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की भूमिका अहम होगी. पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत बसबरिया चौक स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 10 जून को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में पार्टी […]
विज्ञापन
सीतामढ़ी : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष रामबाबू साह ने शनिवार को कहा कि महा गंठबंधन में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की भूमिका अहम होगी. पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत बसबरिया चौक स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए
उन्होंने कहा कि 10 जून को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में पार्टी की प्रदेश इकाई द्वारा राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया गया है. कार्यकर्ता तैयार रहे, क्योंकि सीतामढ़ी विधानसभा क्षेत्र गंठबंधन के अंतर्गत आने की प्रबल संभावना है.
उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि गंठबंधन में जदयू, राजद, कांग्रेस का विचार एवं सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय पूर्वत रहेगी. तीसरा विकल्प राकांपा को छोड़ कर और कौन हो सकता है? नये सिरे से कमेटी बनायी जायेगी. श्री साह ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पटना में आहूत राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




