पूर्व पैक्स अध्यक्ष से तीन लाख छीने

Updated at : 23 May 2015 10:31 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व पैक्स अध्यक्ष से तीन लाख छीने

शिवहर : समाहरणालय के पास शुक्रवार की शाम जहांगीरपुर के पूर्व पैक्स अध्यक्ष रामाज्ञा सिंह से तीन लाख रुपये से भरा बैग उचक्कों ने उड़ा दिया. वह एक पान की दुकान के पास खड़े थे. पूर्व पैक्स अध्यक्ष ने नगर थाना में आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस बावत रामाज्ञा सिंह […]

विज्ञापन

शिवहर : समाहरणालय के पास शुक्रवार की शाम जहांगीरपुर के पूर्व पैक्स अध्यक्ष रामाज्ञा सिंह से तीन लाख रुपये से भरा बैग उचक्कों ने उड़ा दिया. वह एक पान की दुकान के पास खड़े थे. पूर्व पैक्स अध्यक्ष ने नगर थाना में आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.

इस बावत रामाज्ञा सिंह ने बताया कि उचक्का बैग लेकर भाग रहा था, तब उन्होंने उसका पीछा किया. लेकिन वह झकझोर कर भागने में सफल रहा. इसी बीच वह गिर गये और चोटिल हो गये. बताया जाता है कि रामाज्ञा सिंह की भतीजी की शादी है. इसको लेकर उन्होंने केनरा बैंक से तीन लाख रुपये निकाले थे. उन्होंने रुपये को एक बैग में रख लिया.

उसके बाद वे समाहरणालय गेट के पास भूमि विकास बैंक के पास पहुंचे व वहां बैग से कुछ पैसे निकाल कर अपने पॉकेट में रख लिया. उसके बाद नजदीक में ही पान की गुमटी पर पान खा रहे थे. इसी बीच एक उचकका आया और झपट्टा मारकर बैग छीन कर मोटरसाइकिल से फरार हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन