ट्रैक्टर खरीद पर सात ग्राहक को मिला उपहार

Updated at : 24 Mar 2015 7:32 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर खरीद पर सात ग्राहक को मिला उपहार

शिवहर : महिंद्रा डीलर शिप ऑटो सर्विस द्वारा शिवहर जीरो माइल व समाहरणालय के बीच स्थित महिंद्रा एजेंसी में गौरव दिवस का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन महिंद्रा ट्रैक्टर के स्टेट हेड आशीष गुप्ता ने किया. इस दौरान 14 ट्रैक्टर की बिक्री हुई. बताया गया कि शहबाजपुर निवासी भगवान चौधरी को ट्रैक्टर खरीदने के बाद […]

विज्ञापन
शिवहर : महिंद्रा डीलर शिप ऑटो सर्विस द्वारा शिवहर जीरो माइल व समाहरणालय के बीच स्थित महिंद्रा एजेंसी में गौरव दिवस का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन महिंद्रा ट्रैक्टर के स्टेट हेड आशीष गुप्ता ने किया. इस दौरान 14 ट्रैक्टर की बिक्री हुई. बताया गया कि शहबाजपुर निवासी भगवान चौधरी को ट्रैक्टर खरीदने के बाद लक्की ड्रॉ में एक बाइक प्राप्त हुआ.
वहीं जहांगीरपुर के रामाकांत शाही को आधा किलो चांदी व नयागांव के निर्भय कुमार सिंह को एलसीडी टीवी उपहार स्वरूप प्राप्त हुआ. इस प्रकार सात व्यक्ति को पुरस्कार प्राप्त हुआ. मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुनाथ झा, पूर्व सांसद अनवारूल हक, डीलर मो खुर्ररम, पूर्व विधायक अजीत कुमार झा, पंजाब के पूर्व डीजीपी इजहार आलम, राजद जिलाध्यक्ष विंदेश्वरी सिंह पहाड़पुरी समेत अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन