सिलेंडर का पाइप फटने से सास-बहू की मौत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
शिवहर : श्यामपुर भटहां थाना के नयागांव गांव के लछु टोला में सोमवार की रात गैस सिलेंडर की पाइप फटने से लगी आग में झुलस कर सास-बहू की मौत हो गयी. वहीं हादसे में परिवार के चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. मृतकों में कमल साह की पत्नी सीता देवी (45) एवं पतोहू […]
विज्ञापन
शिवहर : श्यामपुर भटहां थाना के नयागांव गांव के लछु टोला में सोमवार की रात गैस सिलेंडर की पाइप फटने से लगी आग में झुलस कर सास-बहू की मौत हो गयी. वहीं हादसे में परिवार के चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. मृतकों में कमल साह की पत्नी सीता देवी (45) एवं पतोहू रेखा देवी (26 वर्ष) शामिल है. जख्मी लोगों में गृहस्वामी कमल साह, पुत्र राजू साह, मुन्ना साह एवं भाभी रीना देवी शामिल हैं. इलाज के लिए सभी को मुजफ्फरपुर के निजी नर्सिग होम में भरती कराया गया है.
सूचना मिलने पर सीओ मनोज कुमार व थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा मौके पर पहुंच कर जायजा लिया. जानकारी के अनुसार, रात करीब एक बजे लकड़ी से खाना पकाने वाले चूल्हा की आग से गैस सिलेंडर का पाइप फट गया. घर की महिलाओं ने एक ही रूम में लकड़ी चूल्हा एवं गैस सिलेंडर पर खाना बनाया था. गैस पाइप फटने की आवाज सुन कर गृहस्वामी ने अंधेरे में सिलेंडर उठाया और घर के बाहर फेंक दिया.
उसके बाद पतोहू रेखा देवी को रोशनी दिखाने के लिए कहा. पतोहू ने जैसे ही कमरे में सलाई की तिल्ली जलायी, रूम में भरी गैस के कारण आग लग गयी. रेखा देवी धधकती आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गयी. पतोहू के बचाव में सीता देवी भी गंभीर रूप से झुलस कर बेहोश गयी. घर के अन्य सदस्य एक-दूसरे को बचाने के दौरान झुलस गये. गंभीर रूप से झुलसी सीता देवी ने सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया. रेखा देवी की मौत एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर में इलाज के दौरान हो गयी. पूर्व मुखिया श्रीनारायण सिंह ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता एवं अन्य अनुदान देने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










