शांतिपूर्वक होली संपन्न

पुपरी : अनुमंडल क्षेत्र में शुक्रवार को छिटपुट घटनाओं के बीच होली संपन्न हो गया. होली के दिन नगर में सुबह आठ बज से रंगों का त्योहार शुरू हुआ. दोपहर तक जम कर रंग व गुलाल के साथ बच्चे, बूढ़े व जवान अपने टोली के साथ रंग-गुलाल खेलते नजर आये. शाम को लोग एक-दूसरे के […]
पुपरी : अनुमंडल क्षेत्र में शुक्रवार को छिटपुट घटनाओं के बीच होली संपन्न हो गया. होली के दिन नगर में सुबह आठ बज से रंगों का त्योहार शुरू हुआ. दोपहर तक जम कर रंग व गुलाल के साथ बच्चे, बूढ़े व जवान अपने टोली के साथ रंग-गुलाल खेलते नजर आये. शाम को लोग एक-दूसरे के घर जाकर गुलाल लगाये व पकवान का लुफ्त उठाये. वहीं ग्रामीण क्षेत्र में दोपहर के बाद से होली शुरू हुई.
लोग ढ़ोल, झाल व मजीरों के साथ गांव को देव स्थलों का भ्रमण किये. युवक नशे में धुत डीजे की धुन पर नृत्य कर रहे थे. एक-दूसरे का कपड़ा फाड़ कर होली की खुशी का इजहार कर रहे थे. एसडीओ एके सिंह, डीएसपी शैशव यादव, बीडीओ मनीष कुमार व थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने विभिन्न स्थानों पर भ्रमण किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




